Dhanbad News: गंगा-सतलज एक्सप्रेस में यात्री की मौत

Dhanbad News: गंगा सतलज एक्सप्रेस में बरमसिया शंकर निवासी 35 वर्षीय दिवाकर कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी है.

जीआरपी को सोमवार सुबह सूचना मिली थी कि ट्रेन में एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में पड़ा है. सूचना मिलते ही जीआरपी टीम पहुंची और ट्रेन के धनबाद स्टेशन पहुंचते ही दिवाकर को नीचे उतारकर रेलवे अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

बनारस गये थे गंगा स्नान करने

वही गजेंद्र राम उनके चचेरे भाई ने बताया कि एक माह पहले दिवाकर के पिता का निधन हुआ था, जिसके बाद वह बनारस गंगा स्नान करने गए थे. बताया कि ट्रेन धनबाद पहुंचने से लगभग 10 मिनट पहले उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गयी. प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मौत का कारण रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >