Dhanbad News: ओलिंपियाड परीक्षा 28 को, 811 विद्यार्थी होंगे शामिल

Dhanbad News: जिला शिक्षा विभाग की ओर से इसकी तैयारी की जा रही है. वहीं दूसरे चरण की परीक्षा अप्रैल के प्रथम सप्ताह में संभावित है.

धनबाद, झारखंड ओलिंपियाड-2025 की परीक्षा दो चरणों में होगी. प्रथम चरण की परीक्षा 28 मार्च को पूर्वाह्न 10 से 12 बजे तक होगी. जिला शिक्षा विभाग की ओर से इसकी तैयारी की जा रही है. वहीं दूसरे चरण की परीक्षा अप्रैल के प्रथम सप्ताह में संभावित है. परीक्षा में सातवीं से नौवीं तक के 811 विद्यार्थी शामिल होंगे.

इन विषयों की होगी परीक्षा

परीक्षा प्रत्येक वर्ग के लिए पांच विषयों की होगी. इसमें अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और सामान्य ज्ञान का अलग-अलग परीक्षा नहीं लेकर वर्गवार सभी विषयों को मिलाकर एक संयुक्त प्रश्न पत्र में परीक्षा आयोजित किया जायेगा. ओलिंपियाड-2025 परीक्षा के लिए निमित छात्र-छात्राओं ने एक या एक से अधिक विषयों के लिए निबंधन कराया है, अब वे सभी परीक्षा के नए प्रारूप के आधार पर अपने वर्ग के लिए आयोजित होने वाली एक संयुक्त प्रश्न पत्र में परीक्षा में शामिल होंगे. प्रत्येक वर्ग के लिए पांचों विषयों से 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जायेंगे. प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा. किसी भी प्रश्न के गलत उत्तर के लिए कोई कोई अंक नहीं काटा जायेगा. परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी. उत्तर अंकित करने के लिए निरीक्षक द्वारा छात्रों को अलग से एक ओएमआर उत्तर प्रत्रक दिया जायेगा. विद्यार्थियों को दी गयी उत्तर पुस्तिका के पहले नाम व अन्य जानकारी देना है. परीक्षा की तैयारी के लिए निर्देश दिया गया है. ओलिंपियाड वर्कबुक्स, ई बुक्स, पिछले साल के पपर्स, सैंपल टेस्ट पेपर्स आदि इंटरनेट पर आसानी से मिल जायेंगे. बाजार से भी इसकी खरीदारी कर सकते है. विषय से जुड़ी एनसीईआरटी, जेसीईआरटी, सीबीएसई आदि की पुस्तकें और उदाहरण भी पढ़ने चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar upadhyay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >