धनबाद, जैक वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 के परिणामों की समीक्षा के बाद जिला शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. जिले के आठ विद्यालयों में 10 प्रतिशत से अधिक छात्र अनुत्तीर्ण पाए जाने पर संबंधित शिक्षकों, प्रभारी प्रधानाध्यापकों और प्रधानाध्यापकों का अप्रैल माह का वेतन स्थगित कर दिया गया है.
मंगलवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा ने इस संबंध में सख्त आदेश जारी करते हुए कहा कि विद्यालयों में पर्याप्त संख्या में शिक्षक पदस्थापित रहने के बावजूद परीक्षा परिणाम संतोषजनक नहीं होना गंभीर लापरवाही को दर्शाता है. ऐसे मामलों में जवाबदेही तय करना जरूरी है.Dhanbad News: 10% से अधिक विद्यार्थी फेल, आठ स्कूलों के शिक्षकों का वेतन रोका गया
Dhanbad News: जैक वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 के परिणामों की समीक्षा के बाद जिला शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई.

Dhanbad News: 10% से अधिक विद्यार्थी फेल, आठ स्कूलों के शिक्षकों का वेतन रोका गया