Dhanbad News: मानदेय व ग्रेड पे की मांग को ले मनरेगा कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Dhanbad News: मांगें पूरी नहीं होने पर 12 से अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा, बोले संघ के प्रतिनिधि : मानदेय नहीं मिलने से आर्थिक स्थिति हुई खराब.

धनबाद, झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के प्रदेश स्तरीय आह्वान पर मंगलवार को मनरेगा कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर रणधीर वर्मा चौक पर प्रदर्शन किया. कर्मियों ने ग्रेड-पे लागू करने और प्रत्येक माह निर्धारित समय सीमा के भीतर मानदेय भुगतान की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग उठायी. संघ के प्रदेश प्रवक्ता मुकेश राम ने कहा कि राज्य सरकार और ग्रामीण विकास विभाग से मांग की जा रही है कि मनरेगा कर्मियों के बकाया मानदेय का जल्द भुगतान किया जाए और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए ठोस पहल की जाए. उन्होंने कहा की अगर सरकार द्वारा मांगे पूरी नहीं होती है तो संघ 12 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चला जाएगा. इस दौरान संघ के प्रतिनिधियों ने बताया कि छह माह से राज्यभर के मनरेगा कर्मियों को मानदेय नहीं मिला है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति काफी खराब हो गयी है. पर्व-त्योहार के समय भी भुगतान नहीं होने से कर्मियों और उनके परिवारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मानदेय नहीं मिलने से बच्चों की स्कूल फीस, परीक्षा शुल्क, दवा और राशन जैसे जरूरी खर्चों पर भी असर पड़ रहा है. मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अनिरुद्ध पांडे, जिलाध्यक्ष यासीन अंसारी, बीपीओ विशाल कुमार, नीरज सिंह, भीमसेन, बीपीओ लक्ष्मी प्रसाद, संतोष दास आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

ANAND KUMAR UPADHYAY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >