Dhanbad News: धनबाद पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 12 थानेदारों का तबादला

Dhanbad News: एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों का तबादला करते हुए उन्हें नयी जिम्मेदारियां सौंपी, कई थानेदार ने संभाला पदभार.

धनबाद, धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार ने गुरुवार को पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया. करीब एक दर्जन थाना प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों का तबादला करते हुए उन्हें नयी जिम्मेदारियां सौंपी गयी हैं. जारी आदेश के अनुसार बैंक मोड़ थाना प्रभारी प्रवीण कुमार को कतरास थाना प्रभारी बनाया गया है. वहीं कतरास थाना प्रभारी असीत कुमार को बैंक मोड़ थाना की जिम्मेदारी दी गयी है. तोपचांची थाना प्रभारी अजीत भारती को निरसा थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि निरसा थाना प्रभारी अनिल शर्मा को जोड़ापोखर सर्किल में पदस्थापित किया गया है. जोड़ापोखर सर्किल इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार को चिरकुंडा थाना प्रभारी बनाया गया है. चिरकुंडा थाना प्रभारी रामजी राय को साइबर थाना भेजा गया है. वहीं ट्रैफिक थाना प्रभारी लव कुमार को तोपचांची थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. साइबर थाना में पदस्थापित जयप्रकाश को ट्रैफिक थाना प्रभारी बनाया गया है. इसके अलावा अभियोजन कोषांग प्रभारी राजेश कुमार को सिंदरी थाना प्रभारी बनाया गया है. सिंदरी थाना प्रभारी संजय कुमार को कोर्ट सिक्योरिटी में पदस्थापित किया गया है. कोर्ट सिक्योरिटी प्रभारी मो रुस्तम को कतरास सर्किल इंस्पेक्टर की जिम्मेदारी दी गयी है, जबकि कतरास सर्किल से मुकेश कुमार को अभियोजन कोषांग प्रभारी बनाया गया है. एसएसपी द्वारा जारी इस तबादला सूची के बाद सभी अधिकारियों को शीघ्र ही अपने-अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar upadhyay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >