Dhanbad News: झारखंड की पहली 8 लेन सड़क धंसी, टला बड़ा हादसा

Dhanbad News: झारखंड की पहली 8 लेन सड़क शुक्रवार को धनबाद के झारखंड मोड़ के पास धंस गयी. हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है. बड़ा हादसा टल गया.

Dhanbad News: धनबाद-झारखंड के धनबाद जिले में शुक्रवार को बड़ा हादसा टल गया. झारखंड मोड़ के पास अचानक सड़क धंस गयी. हालांकि इसमें किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. झारखंड की पहली 8 लेन सड़क धंसी है. खबर मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे.

हल्की बारिश के बीच धंस गयी सड़क

धनबाद जिले के झारखंड मोड़ के पास राज्य की पहली 8 लेन सड़क अचानक शुक्रवार को धंस गयी. तेज रफ्तार सड़क पर वैसे कोई वाहन या वाहन चालक हादसे का शिकार नहीं हुआ. हल्की-हल्की बारिश हो रही थी. इसी बीच यह घटना हो गयी. तस्वीर में धंसी सड़क के पास एक कार आती दिखती है, लेकिन लोगों की भीड़ और जानकारी मिलते ही कार वापस लौट जाती है. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पिछले दिनों रांची में आयोजित एक समारोह में झारखंड राज्य राजमार्ग प्राधिकार द्वारा निर्मित काको चौक से बिनोद बिहारी चौक होते हुए गोल बिल्डिंग तक की 8 लेन सड़क का ऑनलाइन उद्घाटन किया था.

461.90 करोड़ रुपये की लागतवाली है आठ लेन सड़क

झारखंड की पहली 461.90 करोड़ रुपये की लागतवाली आठ लेन सड़क शुक्रवार को धंस गयी. चार अक्तूबर 2024 को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस सड़क का ऑनलाइन उदघाटन किया था. उद्घाटन के 21वें दिन झारखंड मोड़ से तेतुलमारी जानेवाली धारजोड़ी बस्ती के समीप सर्विस लेन की सड़क धंस गयी. जहां सड़क धंसी है, वह सड़क 8-10 मीटर गोलाकार और आठ मीटर गहरा है. घटना शाम 4:00 बजे की है. 

Also Read: Jharkhand Election 2024: JMM की पांचवीं लिस्ट जारी, हेमंत सोरेन की भाभी की सीट रही जामा से चुनाव लड़ेंगी लुईस मरांडी

Also Read: Saraikela Chunav 2024: चंपाई सोरेन ने किया नामांकन, झारखंड में सत्ता परिवर्तन के लिए बीजेपी को वोट करने की अपील

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >