Dhanbad News: झारखंड स्टेट काउंसिल चुनाव : धनबाद में हुआ 60 फीसदी मतदान

Dhanbad News: काउंसिल के सदस्य के 23 पदों के लिए 100 प्रत्याशियों के किस्मत का फैसला मतपेटी में हुआ बंद.

धनबाद, धनबाद सिविल कोर्ट को बम से उड़ा देने की धमकी के बीच गुरुवार को धनबाद बार एसोसिएशन में झारखंड स्टेट बार काउंसिल के सदस्य के 23 पदों के लिए गुरुवार को पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के बीच चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ. जानकारी देते हुए चुनाव पीठासीन पदाधिकारी जया कुमार ने बताया कि 60 फीसदी मतदान धनबाद में हुआ. धनबाद में मतदाताओं की संख्या 3184 थी, जिसमें 1931 ने अपने मत का प्रयोग किया. मतदान के लिए आठ केंद्र बनाये गये थे. शाम पांच बजे मतदान की प्रक्रिया खत्म हो गयी, जिसके बाद पीठासीन पदाधिकारी व सभी प्रत्याशियों की उपस्थिति में मतपेटियों को सीलबंद कर दिया गया. बताया कि चार मतपत्रों को खारिज कर दिया गया, जिसमें एक मतदाता के द्वारा मतदान की प्रक्रिया की मोबाइल से फोटो ली जा रही थी, जिस कारण उनका मतपत्र खारिज कर दिया गया वहीं, एक मतपत्र को इस कारण खारिज कर दिया गया कि उस नाम से किसी ने पहले वोट दे दिया था. बता दें कि पूरे राज्य में कुल 100 प्रत्याशी अपने भाग्य को आजमाने के लिए चुनावी मैदान में हैं. धनबाद से नौ प्रत्याशी राधेश्याम गोस्वामी, जितेंद्र कुमार, प्रयाग महतो, मजहर अली खान, प्रशांत कुमार सिंह, मनोज कुमार नं 2, महेश तिवारी, नीतू रानी व गजेंद्र कुमार चुनावी मैदान में हैं. बीते धनबाद बार एसोसिएशन के चुनाव के मुकाबले इसमें अधिवक्ताओं ने कम संख्या में मतदान किया. बार एसोसिएशन के चुनाव में अधिवक्ता मतदाताओं की संख्या 2215 थी, जिसमें 1961 वोट पड़े थे. जबकि अबकी बार 3184 मतदाताओं में से केवल 1931 मतदाताओं ने ही मतदान किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar upadhyay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >