Dhanbad News: हाइवा और स्कूटी में टक्कर, तीन युवक घायल

Dhanbad News: घटना के बाद हाइवा का चालक व खलासी भागने में सफल रहा. तीनों घायल सिजुआ सात नंबर तालतल्ला के रहने वाले हैं.

लोयाबाद थाना क्षेत्र के एकडा शिव मंदिर के समीप बुधवार को हाइवा और स्कूटी में टक्कर हो गयी. घटना में स्कूटी पर सवार तीन युवक घायल हो गये. स्कूटी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. घायलों में काली महतो (22) का हाथ टूट गया है. वहीं गोरा भुइयां (12) तथा मो गौस (15) जख्मी हो गये. इसमें दो घायलों को लोयाबाद क्षेत्रीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद एसएनएमसीएच धनबाद रेफर कर दिया. लोयाबाद पुलिस दोनों वाहनों को जब्त कर थाना ले गयी. घटना के बाद हाइवा का चालक व खलासी भागने में सफल रहा. तीनों घायल सिजुआ सात नंबर तालतल्ला के रहने वाले हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >