धनबाद रेलवे स्टेशन बैंड-बाजा के साथ हुआ भाजपा नेता राज सिन्हा का स्वागत, देखें VIDEO

Dhanbad News: धनबाद विधानसभा सीट से टिकट मिलने के बाद राज सिन्हा आज पहली बार धनबाद पहुंचे. रेलवे स्टेशन पर समर्थकों ने बैंड-बाजे के साथ उनका भव्य स्वागत किया.

Dhanbad News|Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2024|भारतीय जनता पार्टी के नेता और धनबाद के विधायक राज सिन्हा का धनबाद रेलवे स्टेशन पर सोमवार को भव्य स्वागत हुआ. बैंड-बाजा के साथ उनकी अगवानी की गई. राज सिन्हा वर्ष 2019 में धनबाद से भाजपा के टिकट पर विधायक चुने गए थे. पार्टी ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया है और उन्हें अपना उम्मीदवार घोषित किया है. उम्मीदवार घोषित होने के बाद जब राज सिन्हा ट्रेन से धनबाद पहुंचे, तो स्टेशन पर गाजे-बाजे के साथ समर्थकों ने उनका स्वागत किया. ट्रेन से उतरते ही विधायक को फूल की मालाएं पहनाईं गईं. हाथों में भाजपा का झंडा लेकर आए राज समर्थकों ने स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर जमकर नृत्य भी किया. भाजपा ने शनिवार को अपने 66 उम्मीदवारों की घोषणा की थी, जिसमें धनबाद से राज सिन्हा को टिकट देने का ऐलान किया था. आप भी देखिए राज सिन्हा के स्वागत का वीडियो.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >