एक जनवरी से 26 फरवरी तक ट्रेन संख्या 12873 हटिया-आनंद विहार झारखंड एक्सप्रेस, दो दिसंबर से 27 फरवरी तक 12874 आनंद विहार- हटिया झारखंड एक्सप्रेस तक, एक फरवरी से दो मार्च तक 22857 संतरागाछी-आनंद विहार सुपरफास्ट एक्सप्रेस, दो दिसंबर से तीन मार्च तक 22858 आनंद विहार-संतरागाछी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, एक दिसंबर से 25 फरवरी तक 18103 टाटानगर-अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस, तीन दिसंबर से 27 फरवरी तक 18104अमृतसर- टाटानगर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस. दो दिसंबर से 28 फरवरी तक हर दिन चलने वाली 12988 अजमेर- सियालदह एक्सप्रेस सप्ताह के मंगलवार, गुरुवार, शनिवार को चलेगी, तीन दिसंबर से एक मार्च तक 12987 सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस प्रतिदिन की जगह सप्ताह के बुधवार, शुक्रवार, रविवार को, छह दिसंबर से 28 फरवरी तक 12357 कोलकाता- अमृतसर एक्सप्रेस मंगलवार व शनिवार की जगह सिर्फ शनिवार को, आठ दिसंबर से दो मार्च तक 12358 अमृतसर- कोलकाता एक्सप्रेस सोमवार व गुरुवार की जगह सिर्फ सोमवार को चलेगी.
हावड़ा-चंबल रहेगी प्रभावित
पांच दिसंबर से 27 फरवरी तक 12177 हावड़ा- मथुरा चंबल एक्सप्रेस और एक दिसंबर से 23 फरवरी तक 12178 मथुरा- हावड़ा चंबल एक्सप्रेस को आंशिक रूप से आगरा कैंट-मथुरा स्टेशनों के बीच निरस्त की गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
