Dhanbad News: ईद व रामनवमी को लेकर धनबाद पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

Dhanbad News: पुलिस लाइन से हुई शुरुआत, शहर के प्रमुख इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील.

धनबाद, ईद व रामनवमी के त्योहार को देखते हुए जिले में अपराध नियंत्रण और विधि व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सोमवार को पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया. एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देशानुसार पुलिस लाइन से निकले फ्लैग मार्च में धनबाद पुलिस को हाल ही में मिले 40 नये वाहनों पर सवार होकर पुलिस पदाधिकारी और जवानों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए आम नागरिकों को सुरक्षा का संदेश दिया. इस दौरान पुलिस बल ने प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों में गश्त करते हुए लोगों को आगामी त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की. फ्लैग मार्च पुलिस लाइन से निकलकर स्टील गेट, सरायढेला, गोल बिल्डिंग, मेमको मोड़, धईया, सिटी सेंटर, बेकार बांध, श्रमिक चौक, बैंक मोड़, केंदुआडीह, शिमला बहाल, कतरास मोड़ झरिया, धनसार, नया बाजार होते हुए गुजरा.

शरारती तत्वों पर कड़ी नजर

इस दौरान एसएसपी प्रभात कुमार ने जिले के लोगों से आपसी सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की घटना, अवैध गतिविधि या संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी तुरंत डायल 112 पर दें, ताकि पुलिस तत्काल कार्रवाई कर सके. साथ ही उन्होंने शरारती तत्वों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar upadhyay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >