Dhanbad News: जमशेदपुर को हराकर देवघर ने जीता खिताब

Dhanbad News: जेएससीए अंतर जिला महिला अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट : टाटा डिगवाडीह स्टेडियम में खेले गये फाइनल में जयमाला कुमारी बनीं प्लेयर ऑफ द मैच.

धनबाद, देवघर ने जमशेदपुर को आठ विकेट से हराकर जेएससीए अंतर जिला महिला अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया. टाटा डिगवाडीह स्टेडियम में सोमवार को खेले गये फाइनल में जमशेदपुर की टीम ने टॉस जीता. पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 94 रन बनाये. नंदिनी गुप्ता ने 29 और जैस्मीन झा ने 26 रन बनायें. देवघर की जयमाला कुमारी, जेनिफर रेबिका हेंब्रम, गुल सबा और कल्पना कुमारी ने एक-एक विकेट लिए. जवाब में देवघर की टीम 12.5 ओवर में दो विकेट पर 98 रन बना मैच आसानी से जीत लिया. अवनी कुमारी 23 रन बनाकर आउट हुईं जबकि जयमाला 40 और जेनिफर रेबेका सात रन बनाकर अविजित रहीं. इशिका सिंह और नंदिनी गुप्ता ने एक-एक विकेट लिए. पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि जिप अध्यक्ष शारदा सिंह ने विजेता व जेएससीए के कार्यकारिणी सदस्य उमा महेश्वर राव व उत्तम विश्वास ने उपविजेता टीम को ट्राॅफियां दी. प्लेयर ऑफ द मैच बनीं जयमाला कुमारी को पूर्व रणजी क्रिकेटर आशीष सिन्हा व टीआरडीओ शाहिद खान ने पुरस्कार दिया. डीसीए के महासचिव बिनय कुमार सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया एवं डीसीए के पदाधिकारियों ने उन्हें मोमेंटो देकर सम्मानित किया. मौके पर डीसीए के वरीय उपाध्यक्ष साधवेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष जावेद खान, कोषाध्यक्ष ललित जगनानी, सहायक कोषाध्यक्ष सुनील कुमार, संयुक्त सचिव बीएच खान के अलावा दिवेन तिवारी, द्वारिका तिवारी, सुनील कुमार, मैच अंपायर अनुज कुमार महतो व वकील अहमद, स्कोरर ज्ञान रंजन साव भी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >