Dhanbad News: देवघर व जमशेदपुर की टीम फाइनल में

Dhanbad News: जेएससीए अंतर जिला महिला अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट : सुपर लीग के ग्रुप-ए व ग्रुप-बी में दोनाें टीमों का रहा दबदबा.

धनबाद, जेएससीए अंतर जिला महिला अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में देवघर व जमशेदपुर की टीमें पहुंच गयी है. धनबाद के टाटा डिगवाडीह स्टेडियम में शनिवार को देवघर ने सिमडेगा को 25 रनों से हराकर सुपर लीग के ग्रुप-ए में शीर्ष पर रहते हुए फाइनल में अपना स्थान पक्का किया. वहीं बोकारो के सेल मैदान में जमशेदपुर ने रोमांचक रहे लो स्कोरिंग मैच में गुमला को एक विकेट से हरा दिया. इस जीत से जमशेदपुर की टीम सुपर लीग के ग्रुप-बी में अजेय रहते हुए शीर्ष पर रहीं और फाइनल में प्रवेश कर गयी. फाइनल सोमवार को टाटा डिगवाडीह स्टेडियम में खेला जाएगा. टाटा डिगवाडीह स्टेडियम में देवघर ने टाॅस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.1 ओवर में 99 रनों पर आउट हो गयी. जवाब में सिमडेगा की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 74 रन ही बना सकी. जयमाला कुमारी ने 23 पर दो और गुलसबा ने पांच रन पर एक विकेट लिए. जयमाला कुमारी प्लेयर ऑफ द मैच बनी. उन्हें यह पुरस्कार धनबाद क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने दिया. मौके पर जेएससीए के कार्यकारिणी सदस्य उत्तम विश्वास, डीसीए के संयुक्त सचिव बीएच खान, मैच रेफरी पप्पू कुमार सिंह व अन्य उपस्थित थे. जमशेदपुर ने गुमला को एक विकेट से हराया वहीं बोकारो में खेले गये मैच में जमशेदपुर ने टाॅस जीता और गुमला को पहले बल्लेबाजी करने के लिए कहा. गुमला की टीम 10.4 ओवर में महज 33 रन पर आउट हो गयी. सीमा कुमारी ने नौ, रिया कुमारी ने सात रन बनाएये जमशेदपुर की अशप्रीत कौर ने छह पर चार, इशिका सिंह ने 13 पर तीन और नंदिनी गुप्ता ने चार पर दो विकेट लिए. जमशेदपुर ने 11.2 ओवर में नौ विकेट पर 34 रन बना मैच जीत लिया. आफिया तहसीन ने 11 नाबाद रन बनाए. गुमला की बिंदेश्वरी कुमारी ने दस पर चार विकेट लिए. एंजेला कुमारी, सीमा कुमारी और आंचल कुमारी को एक-एक विकेट मिला. प्लेयर ऑफ द मैच इशिका सिंह को चुना गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >