Dhanbad News: जनता दरबार में डीसी ने सुनी लोगों की समस्याएं, निष्पादन के दिये आदेश

Dhanbad News: लोगों ने जमीन हड़पने के उद्देश्य से जबरन बुनियाद काटने, मारपीट व रंगदारी मांगने के संबंध में, नकदी समेत जेवरात चोरी होने, दुकान और मकान में जबरन ताला लगाने आदि की शिकायत की.

धनबाद, समाहरणालय के कार्यालय कक्ष में उपायुक्त आदित्य रंजन ने मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन कर लोगों की शिकायत सुनी. लोगों ने कब्जा हटाने, जमीन हड़पने के उद्देश्य से जबरन बुनियाद काटने, मारपीट व रंगदारी मांगने के संबंध में, नकदी समेत जेवरात चोरी होने, दुकान और मकान में जबरन ताला लगाने आदि की शिकायत की.

उपायुक्त ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को जांच कर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया व आवेदकों को शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया. जनता दरबार में धैया, बाघमारा, तोपचांची, टुंडी, कतरास, सिंदरी, बरवाअड्डा, भूली, धनसार, कलियासोल, जोड़ापोखर, पाथरडीह, धनबाद सहित अन्य क्षेत्रों से लोग पहुंचे थे. मौके पर सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा सह प्रभारी जन शिकायत कोषांग पदाधिकारी नियाज अहमद भी मौजूद थे.

बारिश में शहर के आधा दर्जन इलाकों में जले ट्रांसफॉर्मर

धनबाद, सोमवार को हुई बारिश में शहर के आधा दर्जन इलाकों में ट्रांसफॉर्मर खराब हो गये. जेबीवीएनएल के अधिकारियों के अनुसार सरायढेला के नूतनडीह, बरमसिया फुटबॉल ग्राउंड के समीप, विशुनपुर नाला के समीप, भूली, मनईटांड़ व वासेपुर में लगे ट्रांसफॉर्मर खराब हुए थे. सूचना मिलने के बाद मंगलवार की सुबह जेबीवीएनएल की ओर से खराब ट्रांसफॉर्मरों को पोल से उतार रिपेरिंग के लिए टीआरडब्ल्यू भेजा गया. शाम तक विभिन्न इलाकों में नये ट्रांसफॉर्मरों की आपूर्ति की गयी. चार्जिंग के बाद देर रात अलग-अलग इलाकों में लगभग 24 घंटे के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई. ऐसे में प्रभावित इलाकों में रहने वाले उपभोक्ताओं को गंभीर बिजली संकट का सामना करना पड़ा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar upadhyay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >