Dhanbad News: धनबाद में कोयला डंपिंग की चपेट में आने से एक युवक की मौत, शव उठाने पहुंची पुलिस का विरोध

Dhanbad News: धनबाद में कोयला डंपिंग की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी. वह झरिया की गोल्डन पहाड़ी का रहनेवाला था. उसका नाम संजय मल्लाह था. आसपास के लोगों से परिजनों को सूचना मिली तब उन्होंने शव का शिनाख्त की. शव उठाने पहुंची पुलिस का स्थानीय लोगों ने विरोध किया. उन्होंने सीनियर अफसरों को बुलाने की मांग की.

Dhanbad News: झरिया (धनबाद), उमेश सिंह-धनबाद के झरिया में मंगलवार को कोयला डंपिंग की चपेट में आने से एक की मौत हो गयी है. मृतक का नाम संजय मल्लाह बताया जा रहा है. वह गोल्डन पहाड़ी का रहनेवाला था. आसपास के लोगों से परिजनों को इस हादसे की सूचना मिली. तब परिजनों ने मृतक की पहचान की. पुलिस जब शव उठाने पहुंची तो ग्रामीणों ने विरोध किया. वे उच्च अधिकारियों को बुलाने की मांग कर रहे थे.

पत्थर से दबने की सूचना पर पहुंचे परिजन


झरिया की गोल्डन पहाड़ी के रहने वाले भोला मल्लाह के पुत्र संजय मल्लाह (31 वर्ष) की मौत आउटसोर्सिंग के ओबी में दबने से हो गयी. मृतक के पिता भोला मल्लाह ने जानकारी दी है कि संजय सुबह ही घर से निकला था. जब वह 10 बजे तक घर वापस नहीं लौटा तो घरवालों ने उसे ढूंढना शुरू किया. आसपास के लोगों ने बताया कि पत्थर में कोई व्यक्ति दबा हुआ है. घरवालों ने उसकी पहचान संजय के रूप में की.

ये भी पढ़ें: देवघर में बैद्यनाथ धाम के अलावा भी कई पर्यटन स्थल, लोगों को खूब भाता है नौलखा मंदिर और त्रिकुट पर्वत

शव उठाने का ग्रामीणों ने किया विरोध


आसपास के लोगों का कहना है कि शायद संजय मल्लाह शौच के लिए गया होगा और पत्थर की चपेट में आ गया. तीसरा थाने की पुलिस और झरिया सर्किल इंस्पेक्टर पंकज भूषण और आसपास की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और शव को उठाने की कोशिश कर रही थी, तभी गांववालों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया. उन लोगों का कहना था कि बीसीसीएल और प्रशासन के उच्च अधिकारियों के आने के बाद शव उठाने दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: Sarhul Rain Prediction: झारखंड में सरहुल का उल्लास, पाहन ने बारिश को लेकर क्या की भविष्यवाणी?

ये भी पढ़ें: सिरमटोली फ्लाईओवर रैंप विवाद: सीएम हेमंत सोरेन का सरहुल गिफ्ट, अब इनके खिलाफ नहीं होगा एक्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >