Dhanbad News: आधे अधूरे क्लेम भेज रहीं कोल कंपनियां, भुगतान के लिए परेशान हो रहे कर्मी

Dhanbad News: सीएमपीएफ की वार्षिक रिपोर्ट में कोलकर्मियों के पीएफ क्लेम में गलत कार्यशैली का हुआ खुलासा, कोलियरी के कर्मचारियों को परेशान कर होती है मोटी वसूली, वित्त वर्ष 2023-24 में 25,828 क्लेम में 3,222 अधूरा, कोल कंपनियों व सीएमपीएफ के बाबुओं का गठजोड़.

कोयला खान भविष्य निधि संगठन (सीएमपीएफ) की वार्षिक रिपोर्ट में कोलियरी कर्मचारियों के पीएफ क्लेम में गलत कार्यशैली का मामला सामने आया है. कोल कंपनियां आधे-अधूरे क्लेम भेज रही है. इस कारण रिटायर्ड कोलकर्मियों व उनके आश्रितों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

रिपोर्ट के मुताबिक, क्लेम पेंडिंग रहने के पीछे कई कारण

रिपोर्ट के मुताबिक, क्लेम पेंडिंग रहने के पीछे कई कारण हैं. इसमें पहचान पत्र नहीं देना, डेथ क्लेम में आवश्यक दस्तावेज नहीं होना व बैंक खाता संख्या में विसंगतियां आदि शामिल हैं. सिर्फ वित्तीय वर्ष 2023-24 के आंकड़ों पर गौर करें, तो कुल 25,828 क्लेम में से 3,222 अधूरे थे. रिपोर्ट के अनुसार, सीएमपीएफओ ने कई बार कोल कंपनियों को स्पष्ट निर्देश दिया था कि वे अधूरे नहीं सही क्लेम भेजें. हालांकि, कोल कंपनियों के अधिकारियों पर सीएमपीएफ के उक्त निर्देशों का कोई असर नहीं दिख रहा.

आधे अधूरे क्लेम जानबूझकर भेजे जा रहे

जानकारी के मुताबिक आधे अधूरे क्लेम जानबूझकर कोल कंपनियों के बाबुओं (क्लर्क) व अधिकारियों द्वारा सीएमपीएफओ को भेजे जाते है, ताकि उक्त कोलियरी के कर्मचारियों को परेशान कर उनसे वसूली की जा सके. वसूली के इस खेल में कोलियरी के पीएफ बाबुओं व सीएमपीएफ के बाबुओं के आपसी गंठजोड़ से इनकार नहीं किया जा सकता है. इस गठबंधन में कुछ यूनियन नेताओं, कोल अधिकारियों व सीएमपीएफ के कुछ अधिकारियों का भी संरक्षण प्राप्त होता है.

इन कारणों से क्लेम होते हैं पेंडिंग

क्लेम करने वालों को प्रबंधन द्वारा पहचान पत्र नहीं दिया जाता है

डेथ क्लेम में आवश्यक दस्तावेजों की कमी होती है

क्लेम आवेदन पत्र में आवश्यक जानकारी की कमी रहती है

सदस्यों के बैंक खाते की जानकारी में कमीरिफंड के लिए आवेदन के साथ अग्रिम मुहर लगी रसीद का ना होना

नाम और बैंक खाता संख्या में विसंगतियां

सीएमपीएफ में क्लेम के आंकड़े

वित्त वर्ष कुल क्लेम अधूरे

2023-24 25,828 3,2222022-23 30,913 6,2352021-22 29,968 5,2202020-21 30,072 5,329

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >