Dhanbad News: पीजी फैकल्टी के साक्षात्कार में 18 चिकित्सक हुए शामिल

Dhanbad News: एसएनएमएमसीएच में चार नये के साथ सात विषयों में 26 सीटों पर पढ़ाई शुरू करने की कवायद, बीबीएमकेयू की टीम ने लिया साक्षात्कार, आधारभूत संरचनाओं का किया आकलन.

धनबाद, शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) में स्नातकोत्तर (पीजी) की पढ़ाई शुरू करने को लेकर कवायद शुरू कर दी गयी है. इसको लेकर गुरुवार को बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी (बीबीएमकेयू) की टीम एसएनएमएमसीएच पहुंची व आवश्यक आधारभूत संरचना का आकलन किया. इसके बाद टीम में शामिल अधिकारियों ने फैकल्टी की नियुक्ति के लिए चिकित्सकों का साक्षात्कार लिया. मेडिकल कॉलेज में आयोजित साक्षात्कार में अलग-अलग सात विभागों के 18 चिकित्सक शामिल हुए. साक्षात्कार में बीबीएमकेयू से डीन साइंस डॉ नविता गुप्ता, डीन मेडिसिन सह अस्पताल के अधीक्षक डॉ डीके गिंदौरिया समेत विवि के अन्य अधिकारी शामिल थे. गौरतलब है कि पीजी की सीटें बढ़ाने के लिए एनएमसी के मानकों को पूरा करना जरूरी होता है. इसे ध्यान में रखते हुए एसएनएमएमसीएच प्रबंधन ने फैकल्टी, बेड क्षमता और इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत का काम तेज कर दिया है. फैकल्टी की कमी दूर करने के लिए तीन साल के बांड पर सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों की नियुक्ति मुख्यालय स्तर पर की गयी है. वहीं यहां वर्तमान में उपलब्ध कुल 650 बेड की क्षमता को बढ़ाकर 850 बेड करने की तैयारी चल रही है.

सात विभागों में 26 पीजी सीट बढ़ाने का है प्रस्ताव

एसएनएमएमसीएच चार नये विषय समेत कुल सात विभागों में 26 सीटों के लिए नेशनल मेडिकल कमिशन (एनएमसी) को आवेदन भेजने की तैयारी में है. अस्पताल प्रबंधन की ओर से तैयार प्रस्ताव के अनुसार सर्जरी, गायनी, ऑर्थोपेडिक्स समेत कई नये विभागों में पीजी सीट बढ़ाने की योजना है. प्रस्तावित सीटों में सर्जरी में चार, गायनी में दो, ऑर्थोपेडिक्स में तीन, पीडियाट्रिक्स में पांच, आई (नेत्र रोग) में दो, एनेस्थीसिया में दो तथा पैथोलॉजी विभाग में आठ सीट शामिल हैं. इन विभागों में पीजी पाठ्यक्रम शुरू होने से मेडिकल कॉलेज में विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ेगी. खासकर पैथोलॉजी, पीडियाट्रिक्स और एनेस्थीसिया जैसे विभागों में सीटें बढ़ने से अस्पताल की सेवाओं में सुधार आने की उम्मीद है.

वर्तमान में पांच विषयों में हो रही पीजी की पढ़ाई

वर्तमान में एसएनएमएमसीएच में पांच विषयों की कुल 19 सीटों पर पीजी की पढ़ाई हो रही है. इनमें सर्जरी में चार, गायनी में चार, मेडिसिन में छह व ऑर्थोपेडिक्स में तीन सीटें शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar upadhyay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >