DHANBAD NEWS : एक रुपये लीटर शुद्ध पानी पिलायेगा नगर निगम-रैमकी

नगर निगम मुख्यालय के सामने रैमकी फाउंडेशन ने सीएसआर के तहत खोला आरओ प्लांट, इसमें एक हजार लीटर प्रति घंटा फिल्टर होगा पानी, शीतल जल के लिए चुकाना होगा दो रुपये प्रति लीटर

शहरवासियों को मात्र एक रुपये में एक लीटर पानी मिलेगा. अगर आपके पास क्वाइन नहीं है, तो क्यू आर कोड स्कैन करके भी पानी ले सकते हैं. शीतल जल की व्यवस्था भी है. हालांकि इसके लिए दो रुपये चुकाने होंगे. डोर टू डोर कचरा कलेक्शन करनेवाली कंपनी रैमकी ने सीएसआर के तहत शुक्रवार को नगर निगम मुख्यालय के मुख्य द्वार पर आरओ प्लांट शुरू किया. नगर आयुक्त रवि राज शर्मा ने आरओ प्लांट का उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि रैमकी की ओर से यहां आरओ प्लांट लगाया गया है. यह आरओ प्लांट एक घंटे में एक हजार लीटर पानी फिल्टर कर शुद्ध बनाता है. टोकन राशि एक रुपये में एक लीटर पानी दिया जा रहा है. आवश्यकता पड़ी, तो भविष्य में अन्य जगहों पर भी आर प्लांट स्थापित किया जायेगा. उद्घाटन समारोह में अपर नगर आयुक्त कमलेश्वर नारायण, मुख्य अभियंता अनूप सामंता, सिटी मैनेजर आनंद राज, रैमकी के सहायक मैनेजर स्वीटी राज आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >