Dhanbad Live: रघुनाथपुर पंचायत में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

Dhanbad Live: कार्यक्रम में मुख्य रूप से टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो एवं मुखिया मो अल्ताफ उपस्थित थे. स्वास्थ्य जांच शिविर में दर्जनों लोगों जांच कर दवाइयां दी गई.

रघुनाथपुर पंचायत में जय धरती मां फाउंडेशन के तत्वावधान में मंगलवार को स्वास्थ्य जांच शिविर तथा कृषि एवं रोजगार प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो एवं मुखिया मो अल्ताफ उपस्थित थे. स्वास्थ्य जांच शिविर में दर्जनों लोगों जांच कर दवाइयां दी गई. प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपने बंजर जमीन पर किस प्रकार पपीता, अमरूद, आम लीची, खजूर, घास की खेती के बारे में बताया गया.

मौके पर ये लोग रहे मौजूद

मौके पर फाउंडेशन के संस्थापक रवि कुमार निषाद,सह संस्थापक-रंजीत कुमार, जिला सचिव-सहदेव महतो, जिला जनजातीय पदाधिकारी -सुधीर हेमब्रम, कार्यक्रम पदाधिकारी मोहम्मद शमशेर अली, हेल्थ कोडिनेटर -अमित कुमार,मनीष कुमार,प्रभारी -दुरयोधन बाउरी,

ग्रामीण महिलाएं में राबड़ी देवी, ममता देवी, अमित देवी ,लक्ष्मी देवी, मीना देवी, शांति देवी ,ललिता देवी, वीणा देवी, पार्वती देवी ,सोनी कुमारी ,मनीषा कुमारी ,अदारी देवी, सावित्री देवी ,तारा देवी, कौशल्या देवी ,पैंकोली देवी ,सुलोचना देवी ,कुसुम देवी ,गौरी देवी ,गीत देवी ,अरुणा देवी, सतारू देवी ,राजपुरी देवी, सोहन टुडू,गणेश, राजकुमार आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

MAYANK TIWARI is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >