जमशेदपुर मर्डर के बाद धनबाद में छिपा था नीरज सिंह हत्याकांड का आरोपी शिबू, तस्वीरों में देखें घेराबंदी से गोली लगने तक की पूरी कहानी

1 / 8
जमशेदपुर मर्डर के बाद धनबाद में छिपा था नीरज सिंह हत्याकांड का आरोपी शिबू, तस्वीरों में देखें घेराबंदी से गोली लगने तक की पूरी कहानी
फुल स्क्रीन में देखें

मुठभेड़ के बाद SNMMCH में गाड़ी से अपराधी को नीचे उतारती पुलिस की टीम

धनबाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर निरसा में आरोपी शिबू सिंह को घेर लिया. सीसीटीवी की मदद से शिबू ने भागने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस से मुठभेड़ हुई और उसके पैर में गोली लगी.

2 / 8
फुल स्क्रीन में देखें

आनंद वाटिका रेजिडेंसी के बाहर मौजूद पुलिस की गाड़ी

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी

धनबाद पुलिस को सूचना मिली थी कि नीरज सिंह हत्याकांड से जुड़ा आरोपी सागर उर्फ शिबू सिंह निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में मौजूद है. एसएसपी के निर्देश पर विशेष टीम ने आवास की घेराबंदी की.

3 / 8
फुल स्क्रीन में देखें

अपराधियों का पीछा करने निकली पुलिस की टीम

CCTV से अपराधियों को लगी पुलिस की भनक

पुलिस के अनुसार, आवास में लगे CCTV कैमरों के जरिए अपराधियों को पुलिस की मौजूदगी का पता चल गया. इसके बाद उन्होंने मौके से भागने का प्रयास किया.

4 / 8
फुल स्क्रीन में देखें

मुठभेड़ के बाद SNMMCH में गाड़ी से अपराधी को नीचे उतारती पुलिस की टीम

भागने के दौरान पुलिस से हुआ आमना-सामना

पुलिस के अनुसार, अपराधियों के भागने की कोशिश के दौरान आनंद वाटिका रेजिडेंसी परिसर और आसपास पुलिस व अपराधियों के बीच मुठभेड़ की स्थिति बन गयी.

5 / 8
फुल स्क्रीन में देखें

गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती शिबू

पुलिस पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में शिबू घायल

पुलिस के अनुसार, सागर उर्फ शिबू ने निरसा के प्रभारी थाना प्रभारी बालेश्वर सिंह पर फायरिंग की. जवाबी कार्रवाई में शिबू के पैर में गोली लगी.

6 / 8
फुल स्क्रीन में देखें

एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराने के बाद एसएसपी ने ली जानकारी

घायल शिबू को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया

गोली लगने के बाद पुलिस ने सागर उर्फ शिबू को काबू में लिया और तत्काल इलाज के लिए धनबाद के एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया.

7 / 8
फुल स्क्रीन में देखें

अस्पताल में भर्ती शिबू

जमशेदपुर पुलिस भी कर रही थी शिबू की तलाश

24 अगस्त को जमशेदपुर में हुई निखार सबलोक हत्याकांड की जांच में सागर उर्फ शिबू का नाम सामने आया था. उसकी तलाश में जमशेदपुर पुलिस जुटी थी. धनबाद में कार्रवाई के बाद पुलिस अब उसके आपराधिक नेटवर्क की जांच कर रही है.

8 / 8
फुल स्क्रीन में देखें

सागर उर्फ शिबू सिंह का फाइल फोटो

नीरज सिंह हत्याकांड से जुड़ा रहा है सागर उर्फ शिबू

सागर उर्फ शिबू सिंह का फाइल फोटो. पुलिस के अनुसार, उसका नाम धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड से जुड़ा रहा है. हाल में जमशेदपुर में हुए निखार सबलोक हत्याकांड की जांच में भी उसका नाम सामने आया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pratik popat

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >