धनबाद में फिर दिनदहाड़े गोलीबारी, बाल-बाल बचा युवक

Dhanbad News: झारखंड के धनबाद में पुरानी रंजिश को लेकर दिनदहाड़े एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई. एक गोली युवक के पैर को छूते हुए निकल गई. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

रिपोर्ट सुमन सिंह धनबाद 

Dhanbad News: धनबाद में गोलीबारी की घटनाओं पर लगाम नहीं लग पा रहा है. पिछले दिनों शुभम यादव की घर मे घुस कर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. पुलिस अभी तक आरोपियों को नहीं पकड़ पाई है. वहीं, फिर एक बार बरोरा थाना क्षेत्र के माथाबांध में पुरानी रंजिश में गोलीबारी की घटना हुई है. 

युवक ने भागकर किसी तरह जान बचाई 

मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित रविन्द्र चौहान किराना दुकान का सामान लेने जा रहा था. इसी दौरान बाइक में सवार होकर आए आधा दर्जन युवक हथियार के साथ पहुंचे और रविन्द्र चौहान पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. बताया जा रहा है कि चार बाइक सवार हथियार लेकर पहुंचे और आठ राउंड फायरिंग की. घटना में पीड़ित बाल बाल बच गया. एक गोली पैर को छूते हुए निकली. 

मौके पर पहुंची पुलिस 

घटना को अंजाम देने के बाद फायरिंग करने वाले सभी युवक मौके से फरार हो गए. सूचना मिलने के बाद मौके पर बरोरा और बाघमारा थाना की पुलिस पहुंची. मौके से तीन खोखा और एक बाइक को जब्त किया गया. 

अस्पताल में चल रहा इलाज, हालत स्थिर 

घायल को बाघमारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लाया गया. जहां घायल का प्राथमिक इलाज जारी है. पीड़ित ने बताया कि चार युवक के पास हथियार थे. पुरानी रंजिस में उसपर फायरिंग किया गया. हरिणा में होली के समय उसके साथ मारपीट हुआ था. जिसका एफआईआर बरोरा में किया गया था. उसी केस को उठाने का दवाब बनाया जा रहा है. गोली चलाने वाले में कुछ को वह पहचानता है. पुलिस पहले ही अगर दोषियों को गिरफ्तार करती तो यह घटना नहीं होती. जिस तरीके से अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है कभी भी उसकी हत्या कर दी जाएगी. शुभम यादव जैसा हाल उसका भी हो सकता है. पुलिस दोषियों को गिरफ्तार करे. 

घायल युवक की हालत स्थिर 

बाघमारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ श्रीनाथ ने बताया कि एक घायल केंद्र लाया गया. फिलहाल स्थिति घायल की स्थिति सामान्य है. 

थाना प्रभारी ने क्या कहा? 

बरोरा थाना प्रभारी साधन कुमार ने बताया कि गोलीबारी की घटना हुई है. घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. मौके से तीन खोखा और एक बाइक जब्त किया गया. मामले की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें: अब सुरक्षा मानकों पर चलेंगी रांची की स्कूल वैन, बिना GPS और पुलिस वेरिफिकेशन वाले वाहनों पर कार्रवाई की मांग

यह भी पढ़ें: झारखंड बार काउंसिल चुनाव: मधुलता, रिंकू समेत 5 महिलाएं बनीं सदस्य, महेश तिवारी का परिणाम फिलहाल होल्ड पर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >