रेन डांस पर झूमा धनबाद क्लब

बॉलीवुड के गीतों पर उठाया कार्यक्रम का लुत्फ

मुख्य संवाददाता, धनबाद.

धनबाद क्लब में शनिवार को ‘रेन डांस’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कोलकाता के डीजे की धुन पर क्लब के कपल्स व बच्चों ने खूब मस्ती की. बॉलीवुड के मशहूर रेन डांस से संबंधित गीतों पर कपल्स जम कर थिरके. रीमिक्स गाने ‘हौले-हौले…, ओ मेरे दिल के चैन…, बिन तेरे…, पतली गली…, मेरे महबूब… यो-यो हनी सिंह… के बोल पर क्लब के सदस्यों ने देर रात तक रेन डांस का लुत्फ उठाया. रेन डांस को लेकर पानी की बौछारों और लाइटिंग की विशेष व्यवस्था की गयी थी. कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब के सचिव डॉ प्रणय पूर्वे, वरीय उपाध्यक्ष दीपक कनोड़िया, उपाध्यक्ष दीपक रुइया, शंभु अग्रवाल उर्फ बंदी, वैभव अग्रवाल, अमित कुमार, प्रोग्राम डायरेक्टर सुशांत टंडन, अभिषेक कुमार आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >