धनबाद के सिविल सर्जन का वाट्सऐप नंबर हैक, संपर्क में जुड़े लोगों से पैसे मांग रहा हैकर

धनबाद के सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा का WhatsApp अकाउंट हैक हो गया है. हैकर उनके संपर्क सूची में मौजूद लोगों को संदेश भेजकर पैसे की मांग कर रहा है. स्वास्थ्य विभाग ने सभी कर्मचारियों और परिचितों को ऐसे संदेशों से सावधान रहने और किसी भी लिंक पर क्लिक न करने की सलाह दी है.

धनबाद के सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा का वाट्सऐप नंबर हैक होने का मामला सामने आया है. हैकर उनके वाट्सऐप अकाउंट से संपर्क में जुड़े लोगों को संदेश भेजकर पैसे की मांग कर रहा है. मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अधिकारियों, कर्मचारियों और परिचितों को ऐसे संदेशों से सावधान रहने की अपील की है.

सिविल सर्जन के नंबर से पैसे मांगने वाला मैसेज

सिविल सर्जन का व्हाट्सएप अकाउंट | Prabhat Khabar Network

स्वास्थ्य विभाग से जुड़े लोगों को भेजे गये संदेश में बताया गया है कि सिविल सर्जन के नंबर से पैसे मांगने वाले मैसेज प्राप्त हो रहे हैं. लोगों से ऐसे संदेशों का जवाब नहीं देने और किसी भी तरह की राशि भेजने से बचने को कहा गया है.

विभागीय स्तर पर भी लोगों को सावधान किया गया है कि सिविल सर्जन के नंबर से पैसे से संबंधित कोई संदेश मिलने पर उस पर भरोसा न करें. आधिकारिक पुष्टि होने तक ऐसे संदेशों को नजरअंदाज करने और कोई भुगतान नहीं करने की अपील की गयी है.

लिंक पर क्लिक न करें, ओटीपी और बैंकिंग जानकारी साझा करने से बचें

लोगों को सलाह दी गयी है कि संदिग्ध संदेश के साथ भेजे गये किसी लिंक पर क्लिक न करें. बैंकिंग संबंधी जानकारी, ओटीपी या अन्य संवेदनशील जानकारी भी किसी के साथ साझा नहीं करें. किसी परिचित या अधिकारी के नाम से पैसे की मांग होने पर पहले फोन कॉल या किसी अन्य माध्यम से संबंधित व्यक्ति से संपर्क कर इसकी पुष्टि करने की सलाह दी गयी है.

साइबर ठगी से बचने के लिए सत्यापन जरूरी

अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और परिचितों के नाम से वाट्सऐप पर पैसे मांगने वाले संदेश साइबर ठगी का माध्यम बन सकते हैं. ऐसे संदेशों में तत्काल भुगतान या आपात स्थिति का हवाला देकर दबाव बनाने की कोशिश की जाती है. बिना सत्यापन के पैसे भेजने पर आर्थिक नुकसान हो सकता है.

लोगों से अपील की गयी है कि ऐसे संदिग्ध संदेश मिलने पर सतर्क रहें और मामले की जानकारी संबंधित विभाग या साइबर पुलिस को दें.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shobhit ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >