Dhanbad News : धनबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष समेत 16 पदों के लिए आज डाले जायेंगे वोट

सुबह नौ बजे से लेकर शाम 4:30 बजे तक मतदान कर सकेंगे. मतदान व मतगणना की पूरी प्रक्रिया सीसीटीवी की निगरानी में होगी.

कल सुबह 8:30 बजे से शुरू होगी मतगणना

विधि प्रतिनिधि, धनबाद

धनबाद बार एसोसिएशन में 16 पदों के लिए अधिवक्ता मतदाता शनिवार को मतदान करेंगे. मतदान व मतगणना से संबंधित सभी जानकारी शुक्रवार को चुनाव समिति के वरीय सदस्य अयोध्या प्रसाद उर्फ मुनमुन बाबू कामदेव शर्मा व एसपी सिंह ने संयुक्त प्रेस वार्ता में कही. उन्होंने बताया कि धनबाद बार एसोसिएशन में 16 पदों पर चुनाव कराये जाने हैं. चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष हो इसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. 30 अगस्त को अधिवक्ता मतदाता सुबह नौ बजे से लेकर शाम 4:30 बजे तक मतदान कर सकेंगे. मतदान व मतगणना की पूरी प्रक्रिया सीसीटीवी की निगरानी में होगी. 31 अगस्त को सुबह 8:30 बजे से मतगणना शुरू होगी. चुनाव समिति ने बताया कि मतदाताओं को मत देने के लिए यूनिफॉर्म में अपने पहचान पत्र एसोसिएशन द्वारा जारी पहचान पत्र या झारखंड बार काउंसिल द्वारा जारी किया गया पहचान पत्र साथ लाना होगा. सभी प्रत्याशियों को 30 अगस्त को 9:00 बजे मतदान केंद्र में पहुंच जाना होगा. ताकि उनके सामने मतदान से पूर्व की सारी प्रक्रिया पूरी की जा सके. इसके बाद मतदान शुरू होगा. किसी भी दूसरे व्यक्ति को मतदान केंद्र के अंदर प्रवेश की इजाजत नहीं होगी. कोई भी व्यक्ति किसी भी मतदाता को प्रभावित करने वाला कोई काम नहीं करेगा.

धनबाद पहुंचे बार काउंसिल के ऑब्जर्वर :

बार काउंसिल के ऑब्जर्वर परमेश्वर मंडल व संजय कुमार विद्रोही भी धनबाद पहुंच चुके हैं. अध्यक्ष के एक पद के लिए पांच प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं. वहीं उपाध्यक्ष के एक पद के लिए छह, महासचिव के एक पद के लिए आठ, कोषाध्यक्ष के एक पद के लिये छह, सहायक कोषाध्यक्ष के एक पद के लिए आठ, संयुक्त सचिव प्रशासन के एक पद के लिए 10 प्रत्याशी, संयुक्त सचिव लाइब्रेरी के एक पद के लिए 11 प्रत्याशी, कार्यकारिणी सदस्य के 9 पद के लिए 47 प्रत्याशी चुनावी मैदान में ताल ठोंक रहे हैं. सबके अपने अपने दावे है. परंतु ताज किसके सिर सजेगा इसका फैसला 31 अगस्त को ही हो पायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NITYA NAND SAW

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >