लोको रनिंग कर्मचारियों के समर्थन में प्रदर्शन

विभिन्न मांगों को लेकर गोमो में लोको रनिंग कर्मियों ने प्रदर्शन किया.

गोमो.

ऑल इंडिया लोगो रनिंग स्टाफ एसोसिएशन की शाखा गोमो ने दक्षिण रेलवे के लोको रनिंग कर्मचारियों के समर्थन में गुरुवार की शाम धरना-प्रदर्शन किया. शाखा सचिव विजय कुमार ने बताया कि दक्षिण रेलवे के लोगों रनिंग कर्मचारी अपनी जायज मांगों को लेकर 01 जून से आंदोलन कर रहे हैं. वे लोग पीआर रेस्ट 16 30 घंटे करने, 48 घंटे में मुख्यालय वापस करने तथा वर्क टू रूल काम करने की मांग पर अड़े हैं. संगठन की ओर से क्रू लॉबी में दो घंटे धरना देकर दक्षिण रेलवे को समर्थन देने का काम किया गया है. मौके पर कश्यप मुनि, प्रभाकर कुमार, जितेंद्र कुमार, एसके रजक, रवि कुमार, राज कुमार, वीपी सोनकर, विकास कुमार, ब्रजेश रंजन आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >