खरखरी कोलियरी में एमडीओ के खिलाफ प्रदर्शन

खरखरी कोलियरी में संयुक्त मोर्चा का प्रदर्शन

खरखरी कोलियरी में डीजीएमएस के नियमों के उल्लंघन के मामले में प्रबंधन ने पिछले 15 दिनों से कोलकर्मियों को अंदर जाने पर रोक लगा दी है. उसके कारण खरखरी का उत्पादन पूरी तरह से ठप पड़ा हुआ है. इसके खिलाफ खरखरी चानक में मंगलवार को मजदूरों ने संयुक्त मोर्चा के बैनर तले एमडीओ के खिलाफ प्रदर्शन किया. मौके पर बीसीकेयू के केंद्रीय उपाध्यक्ष शेख रहीम ने कहा कि प्रबंधन ने सोची-समझी साजिश के तहत डीजीएमएस का उल्लंघन दिखाकर उत्पादन बंद किया है. दूसरी तरफ निजी कंपनी को खदान का निरीक्षण कराया जा रहा है. प्रबंधन द्वारा चालू खदान को एमडीओ में देने की साजिश है, जिसे संयुक्त मोर्चा किसी भी कीमत पर पूरा होने नहीं देगा. सभा में मुख्य रूप से बड़ा बाबू तिवारी, मो ताज, भवानी प्रसाद सेन, शेख असगर, याकूब अंसारी, सुखदेव रविदास, बैजनाथ धोबी, ठाकुर प्रसाद महतो, वासुदेव मुखर्जी आदि शामिल थे. अध्यक्षता घनश्याम यादव ने की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >