Dhanbad News : आसनसोल रेल मंडल की बैठक में कुमारधुबी में ट्रेनों के ठहराव की मांग उठी

Dhanbad News : आसनसोल रेल मंडल की बैठक में कुमारधुबी में ट्रेनों के ठहराव की मांग उठी

Dhanbad News : पूर्व रेलवे के आसनसोल रेल मंडल व मालदा रेल मंडल समिति की आसनसोल में मंगलवार को आयोजित बैठक में सांसद ढुलू महतो के प्रतिनिधि के रूप में नप चिरकुंडा के निवर्तमान अध्यक्ष डबलू बाउरी ने भाग लिया और सांसद के पत्र के माध्यम से विभिन्न मांगों को रखा. अध्यक्षता आसनसोल लोकसभा के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने की. आसनसोल रेल मंडल में सांसद प्रतिनिधि डबलू बाउरी ने धनबाद-पटना व पटना-धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस का ठहराव प्राथमिकता के आधार पर कुमारधुबी स्टेशन पर करने की बात मजबूती से रखी. इसके अलावा रांची-भागलपुर व भागलपुर-रांची वनांचल एक्सप्रेस वाया आसनसोल, गोड्डा-रांची व रांची-गोड्डा वाया चितरंजन, धनबाद-पटना व पटना धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस, हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेन का ठहराव कुमारधुबी स्टेशन पर करने, कुमारधुबी अमृत स्टेशन को विकसित करने का कार्य अविलंब पूरा करने, लायकडीह रेलवे साइडिंग मार्ग पर स्थित दो समपार रेलवे क्रॉसिंग को सुदृढ करने की मांग की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >