महिला मित्र से मिलने धनबाद आया युवक, देर रात बिगड़ी तबीयत; नर्सिंग होम पहुंचते ही मौत

धनबाद के बैंक मोड़ थाना क्षेत्र में दिल्ली के युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप. पुलिस महिला मित्र से कर रही है पूछताछ, जांच जारी.

धनबाद के बैंक मोड़ थाना क्षेत्र में दिल्ली निवासी एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है. मृतक की पहचान दिल्ली के सफदर मलिक (22) के रूप में हुई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है और युवक की महिला मित्र से पूछताछ कर रही है.

पांडरपाला की महिला मित्र से मिलने आया था धनबाद

जानकारी के अनुसार सफदर मलिक एक दिन पहले ही अपनी एक परिचित महिला मित्र से मिलने धनबाद आया था. महिला मित्र भूली ओपी क्षेत्र के पांडरपाला इलाके में रहती है. बताया जाता है कि देर रात अचानक युवक की तबीयत बिगड़ गयी.

उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जोड़ाफाटक स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया. हालांकि इलाज शुरू होने से पहले ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

महिला मित्र समेत कई लोगों से हो रही पूछताछ

घटना की सूचना मिलते ही बैंक मोड़ थाना पुलिस सक्रिय हो गयी और मामले की छानबीन शुरू कर दी. युवक की मौत की परिस्थितियों का पता लगाने के लिए पुलिस उसकी महिला मित्र समेत अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है.

इधर, घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गयी है. बताया जाता है कि सफदर के माता-पिता दिल्ली से धनबाद के लिए रवाना हो चुके हैं. परिजनों के पहुंचने के बाद पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी करेगी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले से पर्दा उठ सकेगा.

परिजन के आने के बाद ही होगी पूछताछ : थाना प्रभारी

बैंक मोड़ थाना प्रभारी असीत कुमार सिंह ने कहा कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है. उनके आने के बाद ही उनसे पूछताछ के बाद मामले में कुछ कहा जा सकता है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Niraj ambasta

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >