Dhanbad News : घर लौटने में देरी हुई, तो पति ने पीट-पीट कर ले ली पत्नी की जान

Dhanbad News : घर लौटने में देरी हुई, तो पति ने पीट-पीट कर ले ली पत्नी की जान

Dhanbad News : सुदामडीह थाना क्षेत्र के पाथरडीह गुलगुलिया धौंड़ा में रविवार की देर रात उमेश अघोरी गुलगुलिया उर्फ मांझी ने अपनी पत्नी सोनिया गुलगुलिया (30) की पीट-पीट कर उसकी जान ले ली. घटना की सूचना मिलते ही सुदामडीह पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद भेज दिया. जबकि पुलिस आरोपी पति को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है. घटना के संबंध बताया जाता है कि उमेश अघोरी गुलगुलिया उर्फ मांझी दिहाड़ी मजदूरी करता है. जब वह काम कर अपने घर पहुंचा, तो उसकी पत्नी सोनिया गुलगुलिया घर पर नहीं थी. जो रात 8 बजे अपने घर से कहीं गयी थी. जब बिलंब से घर पहुंची, तो इसी बात को लेकर पति पत्नी में झगड़ा होने लगी. इसी क्रम में पति ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. जिसमें उसकी जान चली गयी. मृतका को कोई बच्चा नहीं था. उसने एक लड़का राजा गुलगुलिया को गोद लिया था. जो उस वक्त काम पर गया था. जब वह घर पहुंचा तो उसे घटना की जानकारी हुई. इस मामले में मृतका की बड़ी बहन रेखा ने बताया कि मारपीट करने के कारण ही उसकी बहन की जान चली गयी है. कहा कि बहन का पति बेवजह हर समय बहन के साथ मारपीट करता था. इस घटना से गुलगुलिया समाज में आक्रोश व्याप्त है. घटना को लेकर लोग तरह तरह की बात कर रहे हैं. इस संबंध में सुदामडीह थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह ने कहा कि मृतका के परिजन से अभी लिखित शिकायत नहीं मिली है. मिलने के बाद आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >