Dhanbad News: हादसे में मृत वेटनरी कॉलेज के छात्र का शव पहुंचा

Dhanbad News: विवि से मिले एंबुलेंस से परिजन रात आठ बजे शव के साथ धनबाद गये. अन्य विद्यार्थियों ने शैक्षणिक यात्रा बीच में रोकी, लौट रहे वापस.

Dhanbad News: विवि से मिले एंबुलेंस से परिजन रात आठ बजे शव के साथ धनबाद गये. अन्य विद्यार्थियों ने शैक्षणिक यात्रा बीच में रोकी, लौट रहे वापस.

Dhanbad News: दक्षिण भारत की शैक्षणिक यात्रा पर गये बिरसा कृषि विश्वविद्यालय अंतर्गत वेटनरी कॉलेज के फाइनल इयर के विद्यार्थी शशांक कुमार शिवम का शव चेन्नई से हवाई जहाज से शाम सात बजे रांची पहुंचा. पिता प्रह्लाद महतो व परिवार के अन्य सदस्य उन्हें अपने घर बांसजोरा कनकनी बस्ती (नियर मनसा मंदिर) धनबाद ले गये. रांची एयरपोर्ट से धनबाद शव ले जाने के लिए विवि की तरफ से एंबुलेंस की व्यवस्था की गयी.

वेटनरी डीन ने एयरपोस्ट पर दी शशांक को श्रद्धांजलि

विवि की तरफ से वेटनरी डीन डॉ सुशील प्रसाद ने एयरपोर्ट पर शशांक को श्रद्धांजलि दी. इधर बाकी विद्यार्थी अपनी शैक्षणिक यात्रा बीच में ही स्थगित कर वापस रांची लौट रहे हैं. मालूम हो कि वेटनरी कॉलेज के 90 विद्यार्थी व दो शिक्षक 18 फरवरी 2025 को रांची से दक्षिण भारत की शैक्षणिक यात्रा पर गये थे. कोयंबटूर के पास रात में सड़क पार करने के दौरान छात्र शशांक कुमार शिवम को एक वाहन ने धक्का मार दिया. यात्रा में शामिल विद्यार्थियों ने स्थानीय लोगों की मदद से नजदीक के एक सरकारी अस्पताल में ले गये. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >