Dhanbad News : लोहापट्टी में दिवा-रात्रि खो-खो प्रीमियर लीग प्रतियोगिता शुरू

Dhanbad News : लोहापट्टी में दिवा-रात्रि खो-खो प्रीमियर लीग प्रतियोगिता शुरू

Dhanbad News : ध्रीति खोखो एकेडमी धनबाद की ओर से लोहापट्टी कोलियरी ऑफिस ग्राउंड जामडीहा में आयोजित दो दिवसीय दिवा-रात्रि धनबाद खोखो प्रीमियर लीग प्रतियोगिता 2025 का खेल शनिवार की देर शाम शुरू हो गया. पहले दिन आठ मैच खेले गये. पहला मैच प्रधानखंता एवं बोकारो की टीम के बीच खेला गया, जिसमें बोकारो की टीम ने एक प्वांइट व इनिंग से जीत हासिल की. खेल का उद्घाटन जिप सदस्य आशा देवी व महुदा थाना प्रभारी ललित रंजन भगत ने संयुक्त रूप से किया. लीग में कुल नौ टीमें ने भाग लिया है, जिनमें बोकारो, प्रधानखंता, सिवान (बिहार), लखनऊ, गोरखपुर, बनारस, हजारीबाग, धनबाद व तेलमोच्चो की टीमें शामिल हैं. फाइनल मैच रविवार को खेला जायेगा. निर्णायक के रूप में सरोज कुमार, प्रवीण कुमार, आनंद कुमार तथा संजय कुमार शामिल हैं. खेल का आयोजन उत्पल रजक, शंभु महतो, शुभम महतो तथा सुमित कुमार ने किया है, जबकि इनके सहयोग मे मुखिया प्रतिनिधि रामेश्वर महतो उर्फ बॉबी, पैक्स प्रबंधक मानस मोहन सिंह, कैलाश रवानी, दयानंद साव, पिंटू कुमार, संजीत कुमार, विशाल कुमार सिन्हा, निखिल कुमार तथा गौरव कुमार की सराहनीय भूमिका रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Narayan chandra mandal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >