Dhanbad News: डालसा की टीम ने केंदुआडीह गैस प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा

Dhanbad News: प्रभावितों से मिल कर ली स्थिति की जानकारी

Dhanbad News: प्रभावितों से मिल कर ली स्थिति की जानकारी Dhanbad News: प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश निकेश कुमार सिन्हा के निर्देश पर गठित डालसा की विशेष टीम ने शनिवार को केंदुआडीह में भू-धंसान व गैस प्रभावित इलाके का दौरा किया. टीम पहले केंदुआ पहुंची. इस दौरान टीम ने गैस रिसाव क्षेत्र को देखा. नया धौड़ा के प्रभावितों से मिल कर स्थिति की जानकारी ली. अग्नि प्रभावित व भू-धंसान क्षेत्र में रह लोगों के पुनर्वास और मुआवजा को लेकर उपायुक्त व बीसीसीएल से समन्वयव स्थापित कर बात करने की बात कही. ताकि प्रभावितों को जल्द पुनर्वास व मुआवजा मिल सके. धनबाद-केंदुआ मार्ग के बारे में कहा कि उपायुक्त मामले को देख रहे हैं. जबतक इसका स्थाई समाधान नहीं निकलेगा, मार्ग बंद रहेगा. रैयतों को बीसीसीएल द्वारा रैयत नहीं मानने के बाबत कहा कि जानकारी मिली है जजमेंट का अध्ययन कर विचार किया जायेगा. प्रभावितों को सरकारी सुविधाएं दिलाने में सहयोग किया जायेगा. इस बाबत विस्तृत रिपोर्ट प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश को सौंपी जायेगी. टीम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह अवर न्यायाधीश मयंक तुषार टोपनो, लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ कुमार विमलेंदु, डिप्टी चीफ अजय कुमार भट्ट, सहायक अरुण कुमार, राजेश सिंह, योगेश कुमार शामिल थे. मौके पर केंदुआडीह थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय, पार्षद प्रतिनिधि गोविंद राउत आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Om prakash rawani

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >