Dhanbad News: किसी के रहमोकरम पर नहीं बने हैं मेयर, जनता ने चुना है : संजीव सिंह
Dhanbad News: धनबाद मेयर संजीव सिंह ने कहा है कि जनता ने उन्हें मेयर बनाया है. किसी के रहमोकरम पर मेयर नहीं बने हैं. जब चुनाव लड़ रहे थे, तब कई शक्तियां हराने में लगी थी. लेकिन जनता का प्यार-स्नेह ने उन्हें मेयर बनाया. इसके लिए कतरास की जनता का आभार और दिल से धन्यवाद करते हैं. उन्होंने कहा कि चुनाव के समय कुछ शक्तियां अपने समर्थक को विजयी बनाने के लिये जो चालें चलीं, वह सभी फेल हो गये और उनके समर्थक चौथे नंबर पर आ गये. श्री सिंह ने रविवार को यह बातें कतरास को आयोजित आभार यात्रा के दौरान कतरास स्टेशन रोड में आयोजित आम सभा में कहीं. कहा कि कुछ दिन पहले रेलवे के उद्घाटन समारोह में आमंत्रण वापस लिया गया. रेलवे अधिकारी आये. अगर समाधान नहीं होता, तो शायद किसी का ब्लड प्रेशर हाई हो जाता. रेलवे ने दवा दे दी. कहा कि कुछ लोग संजीव सिंह को रोक कर लोकप्रियता घटाने में थे. लेकिन हम बता देना चाहते हैं कि जितना मेरा नाम वहां जाने से नहीं होता. आप ने रोक कर मेरा नाम आगे कर दिया.
कतरास में जल जमाव की समस्या का होगा निदान
मेयर ने कहा कि कतरास में जल जमाव गंभीर समस्या है. इसके निदान के लिये एक करोड़ 60 लाख की योजना बनायी गयी है. जाम की समस्या से निपटारे के लिये ब्लू प्रिंट तैयार की जायेगी. कतरास में पानी की समस्या विकराल है. इस पर सभी पार्षदों के साथ लगातार संपर्क में हैं. जल्द इसके निराकरण की दिशा में ठोस पहल की जायेगी. कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि हम जातिवाद की राजनीति करते हैं. यह भीड़ बता रही है कि आरोप गलत है. किसी से डरने की जरूरत नहीं है. आपका यह बेटा 24 घंटे साथ है.
भगत सिंह चौक पर हुआ स्वागत
सभा से पूर्व कतरास बाजार भगत सिंह चौक से आभार यात्रा निकाली गयी. मेयर के पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया. शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद करीब ढ़ाई किमी तक यात्रा निकाली गयी. वक्ताओं ने कहा कि बाघमारा को भयमुक्त बनाने का समय आ गया है. यहां के जनप्रतिनिधि देश के कोने-कोने में घर ले रहे हैं.
इनकी रही भागीदारी
सभा में डिप्टी मेयर अरुण चौहान, पार्षद डॉ मधुमाला, रागिनी विनायक गुप्ता, निरूपमा देवी, राममूर्ति सिंह उर्फ छोटू सिंह, जय कुमार, मुखिया गिरिजा देवी, विनायक गुप्ता, प्रभात मिश्रा, विनय सिंह, जयदेव चटर्जी, मनोज सिंह, विनोद सिंह, मासूम खान, नीरज सिंह, मुन्ना सिद्दीकी, राजीव सिंह,ग णेश गुप्ता, सिंटू सिंह सहित कई नेता मौजूद थे.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.