Dhanbad News : घर-घर जाकर माले कार्यकर्ता जानेंगे जनता की समस्या : अरूप चटर्जी

Dhanbad News : घर-घर जाकर माले कार्यकर्ता जानेंगे जनता की समस्या : अरूप चटर्जी

Dhanbad News : भाकपा माले चिरकुंडा नप की ओर से वार्ड 14 से विधायक आपके द्वार कार्यक्रम की शुरुआत विधायक अरूप चटर्जी ने शनिवार को की. इस दौरान विधायक श्री चटर्जी ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान जनता की समस्याओं को जानने का प्रयास कर उसका समाधान करेंगे. चिरकुंडा नप क्षेत्र में बड़ी-बड़ी योजनाओं को लाने का प्रयास हो है.ड्रेनेज सिस्टम, गलियों का पक्कीकरण, रिवर फ्रंट डेवलपमेंट, पार्क व स्टेडियम का निर्माण जैसी योजनाओं को धरातल पर उतारना है. बंद केएमसीइएल के मजदूरों को बकाया भुगतान जल्द ही होगा. कार्यक्रम नप क्षेत्र के सभी 21 वार्डों में चलाया जायेगा. हर वार्ड में माले कार्यकर्ता दो दिनों में सभी के घरों तक पहुंच उनकी समस्याओं को संग्रह करेंगे. इस दौरान माणिक लाल गोराईं के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित दी गयी. मौके पर संयोजक श्रीकांत सिंह, आगम राम, संतु चटर्जी, टुटुन मुखर्जी, सपन गोराईं, लक्ष्मण प्रसाद, सतेंद्र महतो, बिजेंद्र सिंह, अमरेश चक्रवर्ती, वरुण दे, कल्याण राय, रवि रंजन सिंह, कौशिक आस, देवाशीष कांजीलाल, मनोज यादव, विजय यादव, जयंतो दास, मोती क्षेत्री, भोला महतो, हिमेल राखा, मनोरंजन मल्लिक, अभय प्रसाद, नोती बनर्जी, दुर्गा देवी, निर्मला बनर्जी, सुनीता घोष, दारा, चांद अंसारी, इम्तियाज अंसारी, महेंद्र शर्मा, राजू राय, वरुण गोस्वामी, नमिता महतो, अखिलेश सिंह, रामजी शर्मा, रंजीत मिश्रा, विमल रूंगटा आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >