Dhanbad News: रेल यूनियन चुनाव : सीसीटीवी की निगरानी में होगी मतगणना

Dhanbad News:रेल यूनियन चुनाव की मतगणना 12 दिसंबर को होनी है. इसके लिए जरूरी दिशा निर्देश जारी किये गये हैं.

Dhanbad News:रेल यूनियन चुनाव की मतगणना 12 दिसंबर को होनी है. इसके लिए जरूरी दिशा निर्देश जारी किये गये हैं.

Dhanbad News:रेल यूनियन की मान्यता के लिए हुए चुनाव की मतगणना 12 दिसंबर को होनी है. इसके लिए जरूरी दिशा निर्देश जारी किये गये हैं. मतपेटियां पीठासीन अधिकारी तथा टीयू के अधिकृत मतगणना एजेंटो (एसीए) की उपस्थिति में खोली जायेगी. यदि मतगणना के समय एसीए नियत समय व स्थान पर उपस्थित नहीं होते हैं, तो उनकी अनुपस्थिति से चुनाव या मतगणना प्रक्रिया अमान्य नहीं होगी तथा मतगणना निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आगे बढ़ेगी. मतपेटियों को खोलने के पश्चात प्रत्येक मतपेटी में कुल मतों की संख्या का मिलान मतदान अधिकारी के अभिलेखों के अनुसार मतों की संख्या से की जायेगी. मतों की गणना शुरू होने से पूर्व सभी मतपेटियों के मतों को खोलकर आपस में मिला दिया जाना चाहिए.

बूथवार गिनती नहीं की जायेगी

बूथवार गिनती नहीं की जायेगी. गिनती प्रक्रिया इस तरह से व्यवस्थित की जानी चाहिए कि वास्तविक गिनती सुबह आठ बजे शुरू हो और दोपहर कीन बजे तक पूरी हो. सभी मतगणना केंद्र सीसीटीवी कवरेज के अंतर्गत होगा. मतगणना अधिकारियों की एक टीम नामित की जानी चाहिए, जिसमें दो मतगणना सहायक (लेखा विभाग से 01 सीनियर एसओ/एसओ सहित), प्रत्येक मतगणना टेबल के लिए एक मतगणना सहायक शामिल हो. प्रत्येक प्रतियोगी टीयू के एक अधिकृत मतगणना एजेंट (एसीए) को प्रति टेबल की अनुमति दी जायेगी. पीठासीन अधिकारी और सहायक पीठासीन अधिकारी को छोड़कर किसी को मोबाइल फोन मतगणना केंद्र में ले जाने की अनुमति नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >