Dhanbad News : गोशाला स्थित जय लक्ष्मी फ्यूएल का वे ब्रिज हटाने को लेकर शनिवार को सुबह दो व्यवसायियों के बीच विवाद हो गया. पुलिस के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ. घटना के संबंध में गोशाला ओपी प्रभारी रवि सिंह ने बताया कि गोशाला में जी दुदानी ने जय लक्ष्मी फ्यूएल के नाम से वे ब्रिज लगाया था. यह वे ब्रिज ए जिंदल की जमीन पर लगाया गया था, जिसका मासिक किराया 15 हजार रुपये था. शनिवार को अचानक 15-20 लोग आकर वे ब्रिज को खोलने लगे, तो ए जिंदल के सुपरवाइजर अभिषेक कुमार सिंह ने गोशाला ओपी में इसकी सूचना दी और आवेदन पत्र में दावा किया कि वे ब्रिज का भाड़ा तीन साल से बकाया है. गोशाला ओपी प्रभारी ने तत्काल हस्तक्षेप कर यथास्थिति बहाल कर दी और कहा कि परस्पर बातचीत होने के बाद ली वे व्रिज हटाया जा सकेगा. ब्रिज के मालिक जी दुदानी ने बताया कि गोशाला ओपी प्रभारी के निर्देश पर फिलहाल वे ब्रिज को हटाने का निर्णय स्थगित कर दिये हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
