Dhanbad News: शिकायत लेकर बिजली विभाग के दफ्तरों में पहुंचे उपभोक्ता, जतायी नाराजगी

Dhanbad News: प्रीपेड उपभोक्ताओं को पुराना बकाया बिल भेजने का मामला

Dhanbad News: प्रीपेड उपभोक्ताओं को पुराना बकाया बिल भेजने का मामला

Dhanbad News: जीबीवीएनएल की ओर से प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को पुराना बकाया बिल भेजे जाने से धनबाद में हड़कंप मचा हुआ है. गुरुवार को इस संबंध में शिकायत लेकर सैकड़ों उपभोक्ता बिजली विभाग के दफ्तरों में पहुंचे और बकाये बिल को लेकर नाराजगी जतायी. उपभोक्ताओं ने कहा कि प्रीपेड मीटर लगाने के बाद रिचार्ज कर बिजली का उपयोग कर रहे हैं. इसके बावजूद फरवरी में अचानक पुराना बकाया बिल भेज दिया गया. इससे घर का बजट बिगड़ गया है. उपभोक्ताओं को एकमुश्त बड़ी राशि जमा करने का मैसेज मिलने से आक्रोश है.

स्पष्ट जवाब नहीं मिलने बढ़ रहा आक्रोश

गुरुवार को बिजली विभाग के कार्यालयों में उपभोक्ताओं की लंबी कतार देखी गयी. उपभोक्ता पुराना बकाया बिल को लेकर स्थिति स्पष्ट करने की मांग कर रहे थे, लेकिन विभाग की ओर से कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिलने से उपभोक्ताओं में आक्रोश है. उपभोक्ताओं ने पुराना बकाये बिल पर विभाग से पुनर्विचार करने की मांग की है.

विभाग ने कहा : पुराना बकाया प्रीपेड खाते में किया गया है समायोजित

बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार प्रीपेड मीटर लगाने के समय में, जो पुराना बकाया था, उसकी वसूली नहीं हुई थी. उसी बकाया को प्रीपेड खाते में समायोजित कर दिया गया है. यह राशि पहले से देय थी.

उपभोक्ताओं ने कहा : प्रीपेड मीटर लगाने के समय नहीं दी गयी बकाये की जानकारी

उपभोक्ताओं का आरोप है कि प्रीपेड मीटर लगाने के समय उन्हें बकाये बिल की जानकारी नहीं दी गयी थी. अगर उस समय जानकारी दी जाती, तो वे बिल का भुगतान कर देते. इससे व्यवस्था पर सवाल उठ रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >