कई कांडों के आरोपी कांग्रेस नेता शेख गुड्डू रांची से गिरफ्तार

कांग्रेस नेता शेख गुड्डू गिरफ्तार

खरखरी बस्ती निवासी कांग्रेस नेता शेख गुड्डू को एसआइटी ने शनिवार को रांची से गिरफ्तार कर लिया. उसे कतरास थाना में रखा गया है. बताया जाता है एक जून को मधुबन थाना में बमबाजी व फायरिंग मामले के अलावा गत मंगलवार को जमीन कारोबारी दीपक रवानी से रंगदारी मांगने फिर रात में उसके आवास में गोलीबारी के मामले में वह आरोपी है. यही नहीं महुदा के रवि वर्मा ने भी शेख गुड्डू के खिलाफ महुदा थाना में केस दर्ज किया था. शनिवार को वह रांची में था. घर आने के लिए रास्ते में उसे एसआइटी ने गिरफ्तार कर लिया. टीम उसे लेकर कतरास पहुचीं. कतरास थानेदार असित कुमार सिंह ने बताया कि एक आरोपी को एसआइटी ने कतरास पुलिस को सौंपा है. बता दें जमीन कारोबारी के आवास में बमबाजी व गोलीबारी मामले में धनबाद सांसद ढुलू महतो ने उक्त आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर सड़क पर उतरने की चेतावनी दी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >