निरसा-चिरकुंडा में सांसद ढुलू महतो का अभिनंदन

निरसा की जनता का सदैव आभारी रहूंगा : ढुलू महतो

निरसा.

निरसा-चिरकुंडा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सांसद ढुलू महतो का नागरिक अभिनंदन किया. निरसा के तेतुलिया मोड़, हटिया मोड़, निरसा चौक, पांड्रा मोड़ के अलावा चिरकुंडा में सूर्योदय सेवा समिति ने चिरकुंडा ऊपर बाजार स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में उनका गाजे-बाजे के साथ स्वागत किया. निरसा से पांड्रा मोड़ पार्टी कार्यालय तक जुलूस निकाला गया. इस दौरान सांसद को मिठाई खिला कर अभिनंदन किया गया. सांसद श्री महतो ने कहा कि निरसा की जनता का सदैव आभारी रहूंगा. यहां के लोगों ने जो प्यार दिया, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है. मौके पर विधायक अपर्णा सेनगुप्ता, प्रशांत बनर्जी, जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, अनिल यादव, डबलू बाउरी, धीरज मिश्रा, देवाशीष महतो, दामोदर मिश्र, मुकेश मिश्रा, आकाश सेनगुप्ता, दोलन सेनगुप्ता, धैर्य मिश्रा, बृहस्पति पासवान, बांपी चक्रवर्ती, सजल दास, अमर साव, दशरथ साव, सोमेन सिंह, विजय सिंह, संदीप सत्यम, कल्याण सिंह, रानी सिंह, काजल नाग, हारूपाल, रविंद्र साहनी, गोविंद यादव, संजय महतो, जिप सदस्य संजय सिंह पिंटू, अभिमन्यु कुमार, गुड्डू सिंह आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >