इडिया गठबंधन को जीत दिलाने के लिए बनी कमेटी

लोकसभा चुनाव में इंडिया गठनबंधन की प्रत्याशी अनुपमा सिंह को विजयी बनाने को लेकर सेंट्रलपुल साइडिंग स्थित भाकपा माले कार्यालय में मुगमा क्षेत्र में सभी ट्रेड यूनियनों की संयुक्त बैठक हुई.

मुगमा. लोकसभा चुनाव में इंडिया गठनबंधन की प्रत्याशी अनुपमा सिंह को विजयी बनाने को लेकर सेंट्रलपुल साइडिंग स्थित भाकपा माले कार्यालय में मुगमा क्षेत्र में सभी ट्रेड यूनियनों की संयुक्त बैठक शशिभूषण तिवारी की अध्यक्षता में हुई. इस दौरान सर्वसम्मति से 15 सदस्यीय समन्वय समिति बनायी गयी.उसमें संयोजक शशि भूषण तिवारी व सह संयोजक दुर्गा दास, सीटू के गणेश धर को बनाया गया. बैठक में झामुमो नेता अशोक मंडल, गणेश धर, कृष्णा सिंह, जगदीश शर्मा, धर्मेंद्र कुमार सिंह, श्यामल सरकार, सदन सिंह, दुर्गा दास, हरेंद्र सिंह, शिवाकांत पांडेय, मधु गुरु, संजय पालित, शशि भूषण तिवारी, जयदेव पात्रा, विपिन मंडल, गोपाल राम, सत्येंद्र सिंह आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >