टेंपो व कार में टक्कर, सात घायल, एक की हालत गंभीर

घायलों में एक की हालत गंभीर

झरिया.

झरिया थाना क्षेत्र के बिहार बिल्डिंग के समीप शनिवार की रात स्विफ्ट कार (जेएच 10सीई- 3122 और यात्री टेंपो (जेएच 10 सीसी 8871) की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गयी. घटना में चासनाला निवासी टेंपो चालक राजेश कुमार, उसमें सवार पवन कुमार, सुषमा देवी, फुलवति देवी, रानी कुमारी, शहजादी खातून, गोविंद कुमार आदि घायल हो गये. झरिया पुलिस घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले गयी. लेकिन चिकित्सक ने कार चालक को बिल भुगतान करने को कहा, तो वह फरार हो गया. उसके बाद लोग में झरिया थाना पहुंचे. घायलों में एक की हालत गंभीर है. झरिया के निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. बाकी घायल अपने स्तर से इलाज करा रहे हैं.

पुलिस ने दोनों वाहन किया जब्त :

लोगों ने घटना के बाद कार को पकड़ लिया है. सूचना पाकर झरिया पुलिस पहुंची और दोनों वाहन को जब्त कर थाना ले गयी. यात्री टेंपो धनबाद स्टेशन से सवा���ी लेकर झरिया आ रहा था. जबकि कार झरिया से धनबाद की ओर जा रही थी. झरिया थानेदार सह इंस्पेक्टर शशिरंजन कुमार ने बताया कि लिखित शिकायत मिलने पर मामला दर्ज किया गया है. फिलहाल घायल अपने स्तर से इलाज करा रहे हैं. दोनों वाहन को जब्त कर लिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >