कोलकर्मी की मौत, आश्रित को नियोजन देने पर बनी सहमति

कोलकर्मी की मौत, आश्रित को मिला मुआवजा

कतरास. मंगलवार की रात सलानपुर कोलियरी में कार्यरत फोरमैन इंचार्ज वसंत यादव (50) की मौत छाताबाद 10 नंबर स्थित क्वार्टर में तबीयत खराब हो जाने से हो गयी. मृतक अपनी ड्यूटी चार बजे शाम को समाप्त कर आवास चला गया था, जहां तबीयत खराब होने पर उसकी मौत हो गयी. बुधवार को प्रोविजनल नियोजन व मुआवजा की मांग को लेकर कोलियरी प्रबंधन से संयुक्त मोर्चा ने वार्ता की. वार्ता में संबंधित कागजात कोलियरी कार्यालय में जमा करने पर मृतक के आश्रित पुत्र मुनेन्द्र को तीन माह के अंदर नियोजन देने और 75 हजार रुपये तुरंत देने का लिखित आश्वासन दिया गया. परियोजना पदाधिकारी मो. इलियास अंसारी व संयुक्त मोर्चा ने मृतक के आश्रित पुत्र को सहमति पत्र दिया. पीओ ने कहा कि मृतक के आश्रित पुत्र को नियोजन देने से संबंधित सहमति पत्र दिया गया है. वार्ता में एपीएम रामानुज प्रसाद, कार्मिक पदाधिकारी पवन वत्स व संयुक्त मोर्चा की ओर से नवनीत कुमार सिंह, अमरेश चौधरी, शिवशंकर गुप्ता, उमेश कुमार शर्मा आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >