Dhanbad News : बीसीसीएल का मॉनसून ऑफर : 15 % कम किया कोयला का रिजर्व प्राइस

बीसीसीएल ने वाश्ड कोल पावर कोल की संशोधित दरें की जारी, एक जुलाई से लागू होगा नया प्राइस

बीसीसीएल ने कोयले के रिजर्व प्राइस में 15 प्रतिशत की कटौती कर इ-ऑक्शन कंज्यूमरों को माॅनसून का धमाका ऑफर दिया है. कोयला के रिजर्व प्राइस (फ्लोर प्राइस) को 40 प्रतिशत से घटा कर 25 प्रतिशत कर दिया है. यानी इ-ऑक्शन कंज्यूमरों को कोयले की खरीदारी पर अब 15 प्रतिशत कम प्रीमियम देना होगा. इसके साथ ही वाश्ड पावर कोल (डब्ल्यूपीसी) के प्राइस में भी कटौती की गयी है. इस आलोक में बीसीसीएल बोर्ड द्वारा 25 जून को स्वीकृत के पश्चात संशोधित दरों की अधिसूचना जारी कर दी गई हैं. जिसके मुताबिक नयी दरें एक जुलाई से 30 सितंबर 2025 तक प्रभावी रहेंगी.

अधिसूचना के मुताबिक 25 जून को आयोजित बीसीसीएल बोर्ड में सेल्स एंड मार्केटिंग डिपार्टमेंट से जुड़े तीन महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी के लिए प्रस्तुत किया गया. इनमें एसडब्ल्यूएमए इ-नीलामी के तहत कोयले के रिजर्व प्राइस में कटौती, सतही परिवहन शुल्क (एसटीसी) में संशोधन व पाथरडीह, पाथरडीह, जामाडोबा और भेलाटांड़ वॉशरी से उत्पादित वाश्ड पावर कोल (डब्ल्यूपीसी) के प्राइस में माॅनसून सीजन के लिए संशोधन शामिल है. बता दें कि वर्तमान में बीसीसीएल के पास करीब सात मिलियन टन कोयले का स्टॉक है. कंपनी ने कोयले का प्राइस में कटौती कर कंज्यूमर बढ़ाने की कोशिश है.

डब्ल्यूपीसी की अधिसूचित दर 2,563 प्रति टन तय :

नोटिफिकेशन के अनुसार, नियंत्रित क्षेत्र (रेगुलेटेड सेक्टर) के लिए 40% एश कंटेंट पर वाश्ट पावर कोल (डब्ल्यूपीसी) की अधिसूचित दर 2,563 प्रति टन तय की गई है, जिसमें एश प्रतिशत में प्रत्येक 1% परिवर्तन पर 50 प्रति टन का बोनस या पेनल्टी लागू होगी. वहीं एनआरएस लिंकएज नीलामी व एसडब्ल्यूएमए नीलामी के तहत मॉड्यूलेटेड कीमत 2,609 प्रति टन निर्धारित की गई है, जिसमें वही बोनस-पेनल्टी व्यवस्था लागू होगी. इस आलोक में बीसीसीएल के महाप्रबंधक (मार्केटिंग एंड सेल्स) द्वारा औपचारिक अधिसूचना जारी कर दी गयी है.

बीसीसीएल ने जून माह की ई-नीलामी की तिथि बदली :

इधर बीसीसीएल ने जून 2025 माह के लिए निर्धारित ई-नीलामी कार्यक्रम में संशोधन करते हुए 25 जून को आयोजित होने वाली नीलामी को पुनः स्थगित कर 3 जुलाई को निर्धारित किया है. यह नीलामी एम जंक्शन पोर्टल पर आयोजित होगी. जबकि भुगतान की अंतिम तिथि 15 जुलाई तय की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Narendra kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >