Dhanbad News : भारी बारिश से कोयला उत्पादन-डिस्पैच दोनों प्रभावित

कोल इंडिया : उत्पादन का ग्रोथ 17.33% व डिस्पैच का ग्रोथ 13.10% निगेटिव

जुलाई माह में लगातार हो रही झमाझम बारिश का असर कोयला उत्पादन व डिस्पैच दोनों पर पड़ा है. खास कर झारखंड में स्थित बीसीसीएल व सीसीएल पर. दोनों कंपनियों ने अपने मासिक लक्ष्य का 60 फीसदी भी कोयला उत्पादन नहीं की. आलम यह है कि कोल इंडिया अपने अबतक के मासिक लक्ष्य का 75.23 प्रतिशत उत्पादन व 75.13 प्रतिशत कोयला डिस्पैच किया है. बीसीसीएल, सीसीएल व इसीएल की बात करें तो तीनों कंपनियों ने क्रमश: अपने अबतक के मासिक लक्ष्य का 67.70 प्रतिशत, 50.90 प्रतिशत व 72.20 प्रतिशत कोयला उत्पादन किया है, जबकि उक्त तीनों कंपनियों ने क्रमश: 67.28 प्रतिशत, 50.61 प्रतिशत व 69.13 प्रतिशत कोयला डिस्पैच किया है. कोल इंडिया के आंकड़ों पर गौर करें तो एक से 27 जुलाई तक कंपनी का लक्ष्य 53.21 मिलियन टन उत्पादन व 61.42 मिलियन टन कोयला डिस्पैच का था. इसके मुकाबले कंपनी ने अबतक 40.03 मिलियन टन उत्पादन व 46.15 मिलियन टन कोयला डिस्पैच किया है. इस दौरान कंपनी का उत्पादन का ग्रोथ 17.33 प्रतिशत व डिस्पैच का ग्रोथ 13.10 प्रतिशत निगेटिव है.

बीसीसीएल, सीसीएल व इसीएल उत्पादन ग्रोथ निगेटिव :

बीसीसीएल, सीसीएल व इसीएल का जुलाई माह में क्रमश: 3.10 मिलियन टन, 6.34 मिलियन टन व 3.31 मिलियन टन उत्पादन व 3.24 मिलियन टन, 7.29 मिलियन टन व 4.05 मिलियन टन कोयला डिस्पैच का लक्ष्य निर्धारित था. इसके मुकाबले तीनों कोल कंपनियों ने 27 जुलाई तक क्रमश: 2.10 मिलियन टन, 3.23 मिलियन टन व 2.39 मिलियन टन उत्पादन किया है, जबकि क्रमश: 2.18 मिलियन टन, 3.69 मिलियन टन व 2.80 मिलियन टन कोयला डिस्पैच किया है. इस दौरान बीसीसीएल का उत्पादन ग्रोथ 27.34 प्रतिशत निगेटिव, सीसीएल का 38.83 प्रतिशत व इसीएल का उत्पादन ग्रोथ 14.34 प्रतिशत निगेटिव में है. हालांकि तीनों कंपनियों को डिस्पैच का ग्रोथ भी निगेटिव में है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Narendra kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >