Dhanbad News: कोयले की कीमतों में 0.24% की बढ़ोतरी

Dhanbad News: एक अप्रैल से कोल इंडिया ने बढ़ायी कोयले की कीमतें

Dhanbad News: वरीय संवाददाता, धनबाद.

कोल इंडिया ने एक अप्रैल से कोयले की कीमतों में संशोधन करने का निर्णय लिया है. यह बदलाव डब्ल्यूपीआइ (थोक मूल्य सूचकांक) के आधार पर किया गया है, जो हर साल दिसंबर के आंकड़ों के अनुसार तय होता है. कंपनी के अनुसार, दिसंबर 2024 में डब्ल्यूपीआइ 155.7 था, जो दिसंबर 2025 में बढ़ कर 157.2 हो गया. यानी करीब 0.96% की वृद्धि हुई. हालांकि नियम के अनुसार इसका केवल 25% ही लागू किया गया, जिससे कीमतों में 0.24% की बढ़ोतरी की गयी है. इस संबंध में कोल इंडिया ने बीसीसीएल, इसीएल व सीसीएल समेत अन्य सभी अनुषंगी कंपनियों को अधिसूचना जारी कर दी है. इस नये संशोधित ‘मॉड्यूलेटेड प्राइस’ को एक अप्रैल 2026 की मध्यरात्रि से लागू कर दिया जायेगा. यह कीमतें नॉन-रेगुलेटेड सेक्टर (एनआरएस) के लिए लागू होंगी. साथ ही इ-ऑक्शन में बेस प्राइस के रूप में इस्तेमाल होंगी. कोल इंडिया ने अपनी सभी सहायक कंपनियों को निर्देश दिया है कि वे नयी दरों को लागू करें. साथ ही उपभोक्ताओं को भी इसकी जानकारी दें. कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि इ-ऑक्शन में मिलने वाला प्रीमियम इन बेस कीमतों के ऊपर लागू होगा. वहीं कोकिंग और वॉश्ड कोयले की कीमतें भी इसी फार्मूले के आधार पर अलग से तय की जायेंगी. कोल इंडिया के मुताबिक यह निर्णय कोयला क्षेत्र में पारदर्शिता और बाजार के अनुरूप मूल्य निर्धारण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है.

नयी दरों के अनुसार विभिन्न ग्रेड के कोयले की कीमत

ग्रेड नयी दर (रुपया में )जी-1 0000जी-2 3600जी-3 3449जी-4 3287जी-5 3005जी-6 2761जी-7 2540जी-8 1931जी-9 1506जी-10 1360जी-11 1184जी-12 1101जी-13 1016जी-14 930जी-15 737जी-16 631जी-17 561लो ग्रेड 534लो ग्रेड 507

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >