Coal India Transfer Policy : कोल इंडिया ने जॉब रोटेशन व ट्रांसफर पॉलिसी में किया बदलाव, अब ट्रांसफर होने पर 30 के बजाय इतने दिनों में देना होगा योगदान

पहले यह अवधि 30 दिनों की थी. इधर कोल इंडिया के नये जॉब रोटेशन व ट्रांसफर पॉलिसी का ऑफिसर्स एसोसिएशन ने स्वागत किया है. सीएमओएआइ की बीसीसीएल शाखा के अध्यक्ष अनिरुद्ध पांडेय ने कहा कि नयी पॉलिसी के लागू होने से कोल इंडिया व सहायक कंपनियों के कार्य में पारदर्शिता बढ़ेगी. वहीं भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा.

Jharkhand News, Dhanbad News, Coal India latest News धनबाद : कोल इंडिया ने अधिकारियों के जॉब रोटेशन व ट्रांसफर पॉलिसी में बदलाव किया है. प्रोमोशन के बाद तबादला होने पर संबंधित अधिकारी को अब 60 दिनों में नये स्थान और कंपनी में योगदान देना होगा अन्यथा उनका प्रोमोशन रद्द कर दिया जायेगा. इस बाबत कोल इंडिया के महाप्रबंधक कार्मिक (नीति) नीला प्रसाद के हस्ताक्षर से अधिसूचना जारी कर दी गयी है.

पहले यह अवधि 30 दिननों की थी. इधर कोल इंडिया के नये जॉब रोटेशन व ट्रांसफर पॉलिसी का ऑफिसर्स एसोसिएशन ने स्वागत किया है. सीएमओएआइ की बीसीसीएल शाखा के अध्यक्ष अनिरुद्ध पांडेय ने कहा कि नयी पॉलिसी के लागू होने से कोल इंडिया व सहायक कंपनियों के कार्य में पारदर्शिता बढ़ेगी. वहीं भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा.

ब्लास्टिंग व पीएफ-पेंशन के पद संवेदनशील :

कोल इंडिया प्रबंधन ने संवेदनशील पदों की रिवाइज लिस्ट जारी की है. इसके मुताबिक अब ब्लास्टिंग व पीएफ-पेंशन से जुड़े सभी अधिकारी व कर्मचारी संवेदनशील माने जायेंगे. इतना ही नहीं सुरक्षा, विजिलेंस, कॉन्ट्रैक्ट मैनेजमेंट सेल (सीएमसी) डिपार्टमेंट के सभी अधिकारियों को संवेदनशील माना जायेगा.

Posted By : Sameer Oraon

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >