बाइकों की टक्कर में कोल कारोबारी व कोलकर्मी घायल

निरसा थाना क्षेत्र के सिनेमा हॉल मोड़ के समीप एनएच 19 पर सोमवार को दो बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में दोनों बाइक पर सवार घायल हो गये.

निरसा. निरसा थाना क्षेत्र के सिनेमा हॉल मोड़ के समीप एनएच 19 पर सोमवार को दो बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में दोनों बाइक पर सवार घायल हो गये. स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को स्थानीय निजी अस्पताल में इलाज करवाया जा रहा है. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची. बताया जाता है कि बिरलाढाल निवासी कोयला कारोबारी धांधू अग्रवाल सोमवार की दोपहर अपनी बाइक से निरसा कांटा से अपने घर जा रहा था. उसी दौरान बैजना कोलियरी से ड्यूटी समाप्त कर वापस घर जा रहे सांगामहल निवासी इसीएलकर्मी भीम बाउरी भी अपनी बाइक से अपना घर जा रहा था. सिनेमा हॉल मोड़ के समीप दोनों बाइक की आमने-सामने से टक्कर हो गई. उसमें दोनों बाइक चालक घायल हो गए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >