Dhanbad News : गैरआबाद भूमि को सीओ ने कराया अतिक्रमण मुक्त

Dhanbad News : गैरआबाद भूमि को सीओ ने कराया अतिक्रमण मुक्त

Dhanbad News : गैरआबाद भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ पूर्वी टुंडी अंचलाधिकारी ने शनिवार को अभियान चलाया. गोविंदपुर साहिबगंज सड़क किनारे स्थित हलकट्टा मौजा अंतर्गत पगला मोड़ में घेराबंदी की गयी जमीन पर जेसीबी चलवाकर अतिक्रमण हटवाया गया. इसके अलावा फतेहपुर के ग्रामीणों द्वारा लगातार शिकायत करने वाले प्लॉट पर अमीन द्वारा मापी करायी गयी और रैयत को अपनी सीमा पर कार्य करने की हिदायत दी गयी. अंचलाधिकारी सुरेश प्रसाद वर्णवाल ने बताया कि सरकारी भूमि का अतिक्रमण किसी भी हाल में नहीं करने दिया जायेगा. मौके पर अंचल निरीक्षक चंदन कुमार, राजस्व कर्मचारी विजय कुमार, नवीन सिन्हा, अंचल अमीन राजकुमार आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >