Dhanbad News: जियलगोड़ा अस्पताल में जमसं बच्चा गुट व एटक समर्थकों में झड़प

Dhanbad News: जियलगोड़ा अस्पताल में जमसं बच्चा गुट व एटक समर्थकों में झड़प

Dhanbad News: बीसीसीएल लोदना क्षेत्रीय अस्पताल जियलगोड़ा में मरीज कौशिक राजन के एक्सरे कराने के सवाल पर जमसं बच्चा गुट व एटक समर्थकों के बीच झड़प हो गयी. सीएमओ यू मल्लेश की सूझबूझ के बाद मामला शांत हुआ. बताया जाता है कि शनिवार की सुबह सांसद ढुलू महतो के समर्थक मजदूर (एटक) कौशिक राजन एक्सरे कराने गया था, तो जमसं के शाखा सचिव संतोष पाठक ने एक्सरे करने से मना किया. कहा कि सीएमओ का आदेश है कि गंभीर बीमारी में ही जेनरेटर चालू कर एक्सरे करना है. इस पर कौशिक ने अपने समर्थक एरिया सचिव सतेंद्र गुप्ता को बुलाया. श्री गुप्ता ने दर्जनों समर्थकों के साथ पहुंचकर पाठक को ललकारा. इस पर श्री पाठक भी दर्जनों समर्थकों के साथ पहुंच गये. फइर दोनों पक्षों में झड़प होनी लगी.

सीएमओ ने की वार्ता

इसी बीच सीएमओ ने दोनों यूनियन के प्रतिनिधियों को बुलाकर वार्ता की. सीएमओ ने आदेश दिया कि अब से सभी बीमारियों में जेनरेटर का इस्तेमाल कर एक्सरे किया जायेगा. वार्ता में संघ के भोला यादव, संतोष सिंह, अनामिका कुमारी, शंकर लोहार, आजाद चौधरी, सुनील सिंह, सिमी गुप्ता व एटक से कृष्णा पासवान आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Narayan chandra mandal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >