Dhanbad News: शहर सरकार का विजन, स्मार्ट, सुरक्षित व स्वच्छ धनबाद : मेयर

मेयर संजीव सिंह ने कहा कि वह जनता के समर्थित उम्मीदवार थे. जनता की समस्याओं को दूर करना प्राथमिकता होगी. शहर सरकार हर घर नल योजना को धरातल पर उतारने के लिए काम करेगी.

प्राथमिकता शहर की नयी सरकार की प्राथमिकता धनबाद को एक स्मार्ट, सुरक्षित व स्वच्छ शहर बनाना है. मूलभूत सुविधाओं (पानी, सड़क, सफाई) को प्राथमिकता दी जायेगी. शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक बनाया जायेगा. आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित होगा. उक्त बातें मेयर संजीव कुमार ने बुधवार को मेयर पद के शपथ ग्रहण के बाद पत्रकारों से बातचीत में कही. उन्होंने कहा कि हर घर नल योजना को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जायेगा. जलापूर्ति से जुड़ी योजनाओं पर विशेष फोकस रहेगा. नगर निगम के विकास व योजनाओं को गति देने के लिए वह गत दिनों मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले थे. उन्होंने सहयोग आश्वासन दिया है. धनबाद नगर निगम चुनाव में वह किसी पार्टी के नहीं बल्कि जनता के समर्थित उम्मीदवार थे. जनता ने उन पर भरोसा जताया है. ऐसे में जनता की हर समस्या को दूर करना प्राथमिकता होगी.

हर वार्ड का विकास प्राथमिकता : डिप्टी मेयर

वहीं नवनिर्वाचित डिप्टी मेयर अरुण कुमार चौहान ने भरोसा दिलाया कि वह मेयर के साथ मिलकर नगर निगम को एक मजबूत व पारदर्शी प्रशासन देंगे. कहा कि पार्षदों के सहयोग से विकास कार्यों को गति दी जायेगी. नगर निगम के हर वार्ड क्षेत्र का विकास करना प्राथमिकता होगी. शहर सरकार जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर करेगी. नगर निगम में जलापूर्ति की कई योजनाएं चल रही हैं, पर उनकी रफ्तार धीमी है. शहर की सरकार जलापूर्ति को लेकर भी काम करेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashok kumar

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >